केदारनाथ जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब अधिकारी भी कर रहे अस्वस्थ श्रद्वालुओं की सहायता

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मई 2024। उत्तराखंड में हिमालय पर्वत श्रृंखला पर स्थित ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग श्री केदारनाथ धाम यात्रा में दर्शन करने पहुंच रहे तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए संवेदनशीलता के साथ सुरक्षा बलों सहित अधिकारी भी अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ कर रहे हैं। साथ ही ऐसे प्रयासों से यात्रा मार्ग में बीमार एवं घायल हो रहे श्रद्धालुओं का त्वरित रेस्क्यू कर उनको उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य रिलीफ कैम्प में पहुंचाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं के जीवन को बचाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के निवासी दीपक जो केदारनाथ धाम के दर्शन करके वापस लौट रहे थे तथा गौरीकुंड के समीप घोड़े ने उक्त यात्री के पेट में लात मारने के कारण यात्री वहीं पर बेहोश हो गए थे जिसकी सूचना आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन को मिलते ही वह तुरंत घटना स्थल पर पहुंचे एवं उक्त यात्री को पंपिंग सीपीआर देकर उसकी जान को बचाया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने घायल तीर्थयात्री दीपक को अपने वाहन से उपचार हेतु सोनप्रयाग पहुंचाया जहां चिकित्सकों द्वारा उसका उपचार कराया गया। इस तरह आपदा प्रबंधन अधिकारी ने तत्परता से कार्यवाही करते हुए घायल दीपक के जीवन को बचाया जा सका।

गौरीकुंड के सेक्टर अधिकारी ने बताया कि जीमैक्स के द्वारा उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि गौरीकुंड में गेट के समीप जंजाम उड़ीसा निवासी सपना बहरा पैर फिसलने के कारण नीचे गिरने से महिला के सिर पर चोट आने के कारण बेहोश हो गई थी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम गौरीकुंड द्वारा उक्त महिला यात्री को स्टेक्चर के माध्यम से उपचार हेतु गौरीकुंड चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा महिला का उपचार किया गया तथा अब महिला की स्थिति ठीक है। केदारनाथ सेक्टर अधिकारी को जब यह सूचना प्राप्त हुई कि राजस्थान के तीर्थ यात्री नंदन किशोर के पैर में फ्रेक्चर हो गया है तो एनडीआरएफ की टीम स्वामी विवेकानंद चिकित्सालय पहुंची जहां से उन्होंने उक्त व्यक्ति को हायर सेंटर के लिए हैलीपैड़ पहुंचाया गया।

सेक्टर भीमबली को सूचना प्राप्त हुई कि मीठापानी के समीप एक यात्री पर घोड़ा से टक्कर मारने से पैर में मोच आ गई जिससे महिला चलने में असमर्थ थी। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा उपचार हेतु उक्त महिला को भीमबली से गौरीकुंड लाया गया। महिला यात्री का नाम सुष्मिता सोनी निवासी भोपाल जो केदारनाथ धाम से दर्शन कर वापस लौट रही थी। जिला प्रशासन द्वारा हर पड़ाव पर तैनात रेस्क्यू टीम द्वारा नियमित किए जा रहे रेस्क्यू अभियान यात्रियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं। रेस्क्यू सेवाओं का लाभ लेने वाले यात्री एवं उनके परिजन इस व्यवस्था से प्रभावित होते हुए रेस्क्यू टीम एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया है। 

Leave a Reply

Next Post

न्यूजेन ने "लुम्यन" लॉन्च की घोषणा की 

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव/ (अनिल बेदाग) मुंबई 01 जून 2024। न्यूजेन सॉफ़्टवेयर यह जागतिक लेवल पर लो-कोड डिजिटल ट्रांसफ़ॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म के अग्रणी प्रदाता है, जो की लुम्यन के लॉन्च की घोषणा करने के लिए उत्साहित है। यह बैंकिंग क्षेत्र के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया, अभूतपूर्व परिवर्तन […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक