पाकिस्तान-चीन के छक्के छुड़ाएगा Aircraft C-295…राजनाथ सिंह की मौजूदगी में शामिल हुआ भारतीय वायुसेना में

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 सितम्बर 2023। पहले C-295 मध्यम सामरिक परिवहन विमान को सोमवार को भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया, जिससे सेना की रसद तथा अन्य क्षमताओं में बढ़ावा होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में यहां हिंडन वायु सेना स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में C-295 को वायु सेना में शामिल किया गया। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी वायुसेना और एयरबस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके बाद रक्षा मंत्री सिंह ‘सर्व धर्म पूजा’ में शामिल हुए, जो C-295 को वायुसेना में शामिल किए जाने के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। इसके साथ ही राजनाथ सिंह ने हिंडन एयरबेस पर आयोजित एक ड्रोन प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023′ प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन भारतीय वायु सेना और ‘ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (DFI) संयुक्त रूप से कर रहे हैं। राजनाथ ने ड्रोन प्रदर्शनी कार्यक्रम का उद्घाटन किया और ड्रोन के कुछ हवाई प्रदर्शन भी देखे। बाद में, उन्होंने प्रदर्शनी क्षेत्र और कुछ स्टॉल का भी दौरा किया। डीएफआई के एक अधिकारी ने बताया कि 75 ड्रोन का स्थैतिक प्रदर्शन किया जा रहा है और 50 से अधिक ड्रोन का हवाई प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

वायनाड नहीं हैदराबाद आओ और चुनाव लड़ो, पता चल जाएगा: औवेसी ने दी राहुल गांधी को चुनौती

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 25 सितम्बर 2023। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चुनौती दी है कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव उनके खिलाफ वायनाड से नहीं बल्कि हैदराबाद से लड़ें। सोमवार को एक रैली में भाग लेते हुए ओवैसी ने कहा, “इस बार […]

You May Like

 नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान....|....गोल्डन ग्लोब्स के नियमों से हारा पॉप म्यूजिक का स्टार....|....शिव भक्ति में डूबा दिखा रावण....|....यूरोप में विरोध की लहर: अल्बानिया में आठवें दिन भी झड़पें....|....रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा जापान का व्यापार घाटा