दिल्ली हाईकोर्ट: ईडी को केरल में पीएफआई सदस्यों से पूछताछ का निर्देश देने से इनकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 दिसंबर 2021। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को ईडी को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के सदस्यों से केरल जाकर पूछताछ कर बयान दर्ज करने का निर्देश देने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति अनु मल्होत्रा की पीठ ने कहा कि अदालत जांच के तौर-तरीके तय नहीं कर सकती है। ईडी ने केरल में पीएफआई के तीन सदस्यों को समन जारी कर दिल्ली में पेश होने के लिए कहा था। पीएफआई सदस्यों ने समन व ईडी की तरफ से 2018 में दर्ज किए गए मनी लॉन्ड्रिंग के मामले  को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। इस चुनौती याचिका पर आठ दिसंबर को अदालत ने ईडी से जवाब मांगा था। पीएफआई का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील अदित पुजारी ने कहा कि एजेंसी ने तीन सदस्यों को दिल्ली में पेश होने के लिए समन जारी किया था, जबकि एजेंसी को कोविड के चलते लगे यात्रा प्रतिबंधों की जानकारी है।

इसके अलावा पेश होने के लिए बुलाए गए सदस्य दिल्ली के निवासी नहीं है, न स्थानीय भाषा से वाकिफ हैं। लिहाजा, एजेंसी को सदस्यों से केरल के क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ करने का निर्देश दिया जाए। इस पर ईडी के अधिवक्ता अमित महाजन ने तर्क दिया कि समन किए गए सदस्य एजेंसी को यह निर्देश नहीं दे सकते कि जांच कैसे की जाए। 

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान अफगानिस्तान के बीच सुलझा बॉर्डर मसला, जानिए क्यों फिर भड़क सकता है मामला

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 25 दिसंबर 2021। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी सीमा विवाद को आम सहमति से सुलझा लिया गया है। रिपोर्ट बताती है कि दोनों पक्षों ने इस बात पर सहमति जताई है कि बाड़ और बॉर्डर को लेकर दोनों पक्षों की सहमति से आगे […]

You May Like

मिल के पीछे झाड़ियों में मिली महिला की लाश....|....होटल में चाय पी रहे भाजपा नेता पर पुराने दोस्त ने पीछे से किया चाकू से हमला, वारदात के बाद फरार....|....भोपाल में स्वाइन फ्लू की रफ्तार तेज....|....गरबा पंडालों में पंचगव्य पीने के बाद प्रवेश....|....पाइपलाइन टूटने से कमला मार्केट की दुकानों में घुसा पानी....|....पाकिस्तान के नए टेस्ट कोच बनेंगे माइक हेसन....|....हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर