महिला आरक्षण बिल को लेकर बिहार की राजनीति गर्म, JDU ने लोकसभा चुनाव से पहले ही विधेयक को लागू करने की रखी मांग

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 23 सितम्बर 2023। देश की राजनीति इन दिनों महिला आरक्षण से संबंधित नारी शक्ति वंदन विधेयक के पारित होने को लेकर श्रेय लिए जाने के लिए गरमाई हुई है।  केंद्र सरकार ने लोकसभा और राजसभा से इस विधेयक को पारित करवा लिया है। इसके बाद से विधेयक के पारित होने के श्रेय को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का कहना है कि केंद्र सरकार ने ऐसा ऐतिहासिक काम किया है, जो आजादी के 75 साल के बाद भी कोई पार्टी नहीं करा पाई थी। वहीं, विपक्ष का कहना है कि महिला आरक्षण विधेयक को लाने का अइडिया भाजपा का नहीं है और न ही यह उनकी सोच रही है इसलिए उन्हें विधेयक के पारित होने का श्रेय नहीं लेना चाहिए। 

लोकसभा चुनाव के पहले ही लागू हो विधेयक: विजय चौधरी
बिहार के वित्त मंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने भी महिला आरक्षण विधेयक को लेकर केंद्र सरकार के सामने कई मांगे रखी है। उन्होंने कहा कि इस विधेयक को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के पहले ही लागू किया जाए। इसमें पिछड़े, अतिपिछड़े वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षण का अगल से प्रावधान हो। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण का जदयू ने समर्थन किया है लेकिन महिला आरक्षण में दो शर्त रखे गए हैं, जो संदेह पैदा करते हैं। केंद्र सरकार का कहना है कि जनगणना और परिसीमन के बाद ही महिला आरक्षण विधेयक लागू होगा। 

Leave a Reply

Next Post

लालबाग के राजा के दर पर पहुंचे उद्योगपति मुकेश अंबानी, परिवार के साथ आरती में हुए शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 सितम्बर 2023। देश-विदेश में इन दिनों गणेश चतुर्थी का जश्न मनाया जा रहा है। मुबंई में गणेश की धूम देखने लायक है। बॉलीवुड सहित कई मशहूर हस्तियां हर दिन मुंबई के प्रतिष्ठत लाल बाग के राजा के दर्शन कर रहे हैं। इस बीच […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण