रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 22 जुलाई 2026। जिले के हिर्री थाना क्षेत्र के मेडपार बाजार में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बगदेवा मंदिर के पास धान की रोपाई के लिए खेत जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर चालक की कथित लापरवाही के कारण अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर में मेडपार बाजार से सकर्रा की ओर रोपाई के लिए जा रही करीब 19 महिलाएं सवार थीं।

हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि करीब छह महिलाएं घायल हुई हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल उपचार के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चालक की लापरवाही के चलते ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में घायल लोगों में मथुरा निषाद, आरती निषाद, दिलीप निषाद, मिलौती निषाद, चमारू ऐवत, संगीता प्रजापति सहित अन्य शामिल हैं। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या तथा उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि पुलिस और अस्पताल प्रशासन की ओर से की जानी बाकी है।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद घायलों को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप

शेयर करेकोर्ट ने पुलिस को केस दर्ज कर जांच के दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव दुर्ग, 22 जुलाई 2026। पूर्व भारतीय क्रिकेटर राजेश चौहान पर 17.52 लाख रुपए की कथित धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि राजेश चौहान ने जिंदल इस्पात लिमिटेड में ट्रांसपोर्ट का काम दिलाने का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल