अंतराष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में कला विकास केंद्र के बच्चों की प्रतिभा की गूंज सर्वत्र रही

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

हर वर्ग में इनके प्रस्तुति कों सराहा व पुरस्कृत किया गया

बिलासपुर: विगत कई वर्षो से बिलासपुर कथक की कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुशोभित करने हेतु निरंतर प्रयासरत अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त नृत्य संस्था के छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथक नर्तक एवं गुरु बासन्ती वैष्णव के निर्देशन में पुनः अपनी धमक राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत की है। नृत्य धाम कला समिति दुर्ग छत्तीसगढ़ शासन के बैनर तले आयोजित अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में १२ अक्टूबर को राधिका गुप्ता, अन्विता झा, सान्वी जायसवाल, मीमांशा साहू, तोशिता, अनन्या जगत, प्राख्या खंडेलवाल का सब जूनियर कथक नृत्य ग्रुप प्रथम अवार्ड से सम्मानित होकर बिलासपुर का नाम रोशन किया है।

वहीं सब जूनियर ड्यूएट डांस में अरुणिमा तिवारी, अन्वया, अन्वेषा तिवारी ने प्रथम व जूनियर में आयुषी बेबी चतुर्वेदी,सृष्टि गर्ग को प्रथम स्थान व इंटरनेशनल एक्सीलेंसी अवार्ड से सम्मानित किया गया ।

वहीं जूनियर डांस में भूमि पंजवानी, गौरी तिवारी ने द्वितीय एवं . आद्या प्रसाद ,ऐश्वर्या मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं सीनियर कथक में अनुष्का रंगारी ने प्रथम ,ओपन कथक सोलो में जया हरंनगवनकर ,डूएट में शिल्पा सिंह व रश्मि मेहता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।

वहीं फोक में विधि तिवारी ने द्वितीय स्थान ,सेमी क्लासिकल में सृष्टि गर्ग ने प्रथम व गौरी तिवारी ने सैकेंड स्थान प्राप्त किया । साथ ही फ्यूज़न में भूमि पंजवानी ने सैकेंड और वेस्टर्न डांस में मनीष कुमार धीवर ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया।

Leave a Reply

Next Post

आफत की बारिश से किसानों का मेहनत पर फिरा पानी

शेयर करेखेतों में पानी भरने से धान और सोयाबीन सहित सब्जी की खेती हुई बर्बाद इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर : जिले में दो दिन से लगातार हो रही बारिश ने एक बार फिर किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया दिया। धान और सोयाबीन की फसले बर्बाद हो रही है। […]

You May Like

हिंदी सरल, सुगम और सुबोध भाषा है : बिरंची दास....|....भारत पर हमले की फिराक में था ओसामा!....|....नृपेंद्र नाथ एसईसीएल निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना ) अतिरिक्त प्रभार ने किया पदभार ग्रहण....|....रूस की रिफाइनरियों पर यूक्रेनी हमलों का असर....|....प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम सब विकसित भारत के संकल्प के साक्षी बन रहे हैं – मुख्यमंत्री साय....|....प्रतिदिन 1600 पीएम आवास बनाने का दावा झूठ का पुलिंदा, गरीबों के साथ भद्दा मजाक : कांग्रेस....|....स्मार्ट मीटर अनिवार्य किया जाना भाजपा की डबल इंजन की सरकार का लूट - कांग्रेस....|....श्रीलंका लगातार दूसरी बार विमेंस एशिया कप के फाइनल में....|....लोलार्क छठ 17 सितंबर को: सात साल बाद बन रहे सात महायोग....|....मेडिकल स्टोर्स में मिली एक्सपायरी दवाइयों की बड़ी खेप