राष्ट्रीय पोषण माह पोषण के 5 सूत्र और प्रथम 1 हजार दिनों में कुपोषित बच्चों की देखभाल के संबंध में चर्चा

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 08 सितम्बर 2020। कोविड-19 के संबंध में जारी एडवाएजरी का पालन करते हुए राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान स्व सहायता समूह की महिलाओं के साथ पोषण के 05 सूत्र एवं प्रथम 1000 दिवस में कुपोषित बच्चे की देखभाल के संबंध में चर्चा आयोजित की गई। इस माह के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर पूरक पोषण आहार वितरण के साथ पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी जा रही है। पालकों को एनीमिया एवं डायरिया से सुरक्षा संबंधी जानकारी के साथ ही पौष्टिक भोजन एवं साफ सफाई एवं स्वच्छता हेतु जागरूक किया जा रहा है। नगरीय निकायों एवं पंचायती राज संस्थाओं के जनप्र्रतिनिधिगण एवं जनसमुदाय को राष्ट्रीय पोषण माह के आयोजन की गतिविधियों से जुड़ने हेतु आग्रह किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा 07 सितम्बर 2020 को राज्य स्तर पर डिजिटल रूप से किया गया है। विभिन्न विभागों स्वास्थ्य विभाग, कृषि विभाग, खाद्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, नगरीय प्रशासन एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के समन्वय से महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण माह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

रेडी टू ईट प्रदाय करने के लिए महिला स्व सहायता समूह से प्रस्ताव आमंत्रित

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 8 सितम्बर 2020। महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बिलासपुर के एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी, सीपत, बिल्हा एवं तखतपुर अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों में रेडी टू ईट पूरक पोषण आहार प्रदान करने  हेतु सक्षम महिला एवं स्व सहायता समूहों से […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान