“लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा ख़तरा धन-बल….” चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद बोले राजद नेता मनोज झा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 17 मार्च 2024। निर्वाचन आयोग ने शनिवार को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा कर दी। इस बार चुनाव 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरणों में होंगे और मतगणना चार जून को होगी। चुनाव की तारीखों की घोषणा पर राजद सांसद मनोज झा ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।  मनोज कुमार झा ने कहा, “मुख्य चुनाव आयुक्त ने तारीखों का ऐलान कर दिया है…पिछली बार की तुलना में इस बार चुनाव की अवधि जून तक बढ़ गई है…पिछले कुछ सालों में हमने चुनाव आयोग को कई शिकायतें दी थीं लेकिन कभी कोई चर्चा नहीं हुई। लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा ख़तरा धन-बल है, जिसे हमने चुनावी बांड और घृणास्पद भाषण में देखा है। चुनाव आयोग को पक्षपात नहीं करना चाहिए, चाहे वह पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता हो या प्रधानमंत्री, वरिष्ठ विपक्षी नेता या गृह मंत्री।” 

40 सीटों पर सात चरणों में होंगे चुनाव 
बता दें कि बिहार की 40 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में 19 और 26 अप्रैल, सात, 13, 20, 25 मई और एक जून को चुनाव होंगे। प्रथम चरण में चार सीट औरंगाबाद, गया (सुरक्षित), नवादा और जमुई (सु.), दूसरे चरण में पांच सीट किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर और बांका, तीसरे चरण में पांच सीट झंझारपुर, सुपौल, अररिया, मधेपुरा और खगड़िया, चौथे चरण में पांच सीट दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर (सु.), बेगूसराय और मुंगेर, पांचवें चरण में पांच सीट सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर (सु.), छठे चरण में आठ सीट वाल्मीकिनगर, पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज (सु.), सिवान और महाराजगंज तथा सातवें चरण में आठ सीटों नालंदा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम (सु.), काराकाट और जहानाबाद में चुनाव होंगे। 

Leave a Reply

Next Post

सीएए लागू होने के बाद गुजरात सरकार का बड़ा कदम, 18 पाक शरणार्थियों को मिली भारत की नागरिकता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव अहमदाबाद 17 मार्च 2024। गुजरात के अहमदाबाद में रह रहे पाकिस्तान के 18 हिंदू शरणार्थियों को शनिवार को एक शिविर में भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। इस शिविर में राज्य के गृह राज्यमंत्री हर्ष सांघवी भी शामिल हुए। 2016 और 2018 की राजपत्र अधिसूचनाएं राज्य […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां