बिश्नोई समाज ने फूंका सलमान खान और सलीम खान का पुतला, बोले- ‘गलत बयान नहीं होगा बर्दाशत’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। लॉरेंस बिश्नोई गैंग और सलमान खान का मामला और भी बढ़ता जा रहा है। इस गैंग द्वारा बाबा सिद्दीकी की हत्या की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही स्थिति और खराब हो गई है। कहा जा रहा है कि सलमान खान ने तो अपने लिए एक बुलेटप्रूफ कार भी विदेश से मंगवाई है। इसके अलावा उनके पिता भी लगातार सलमान खान का बचाव कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे के बचाव में कुछ ऐसा कहा कि बिश्नोई समाज उनसे नाराज हो गया। उन्होंने सलमान खान और सलीम खान के पुतले बनाकर फूंक दिए हैं। साथ ही अभिनेता को चेतावनी भी दी है।

सलीम खान ने सलमान को निर्दोष बताया
पिछले दिनों एक इंटरव्यू में सलीम खान ने सलमान को बेगुनाह बताया था। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे ने कोई गुनाह नहीं किया है। उन्होंने कहा कि कोई गुनाह किया है, आपने देखा है? आपको मालूम है? जांच पड़ताल की है? हमने तो कभी बंदूक भी यूज नहीं की। सलीम खान ने कहा, सलमान ने कहा मैं तो था भी नहीं उस समय, उस जगह पर। उसको नहीं शौक जानवर मारने का, वो जानवर से मोहब्बत करता है। 

बिश्नोई समाज हुआ नाराज 
सलीम खान के बयान के बाद से ही बिश्नोई समाज उनसे नाराज हो गया है। उनका कहना है कि सलीम खान गुमराह कर रहे हैं। वह सलमान को बेकसूर बता रहे हैं। जबकि उन्होंने ही काले हिरण को मारा है। बिश्नोई समाज के लिए काला हिरण उनके बच्चे के समान होता है इसलिए वह काले हिरण को मारने की बात को कभी नहीं भूल सकते हैं। उन्होंने कहा, जब तक सलमान खान इसके लिए माफी नहीं मांगते बिश्नाई समाज उन्हें दोषी मानता रहेगा।

फूंक डाला सलमान और सलीम खान का पुतला
सलीम खान के बयान से नाराज होकर बिश्नाई समाज के लोगों ने शनिवार को जयपुर में जमा होकर उनके खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही सलीम खान और सलमान खान के पुतले बनाकर भी फूंकें। इस घटना के बाद से सलमान और सलीम खान की तरफ से कोई भी बयान नहीं आया है। 

Leave a Reply

Next Post

यशस्वी जायसवाल ने घरेलू जमीन पर टेस्ट में हासिल की खास उपलब्धि, गुंडप्पा विश्वनाथ को पीछे छोड़ा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में अन्य भारतीय बल्लेबाजों का बल्ला जहां खामोश रहा, वहीं सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने दूसरी पारी में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी। न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 359 रनों का लक्ष्य रखा था। […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण