पुष्पा स्टाइल में अनुराग ठाकुर के बयान पर खरगे का पलटवार, कहा- ‘झुकुंगा नहीं…’

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 03 अप्रैल 2025। कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खरगे लोकसभा में बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा आरोपों को पलटवार करते हुए जबाव दिया है। खरगे ने कहा कि मुझ पर लगे आरोप साबित करें।   कांग्रेस ने कहा कि ये आरोप बेबुनियाद हैं और उन्होंने सदन के नेता से इस पर स्पष्टीकरण मांगा। इसके साथ ही, कांग्रेस ने अनुराग ठाकुर से माफी मांगने की भी मांग की।

फिल्मी अंदाज़ में दिया जवाब-

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को राज्यसभा में भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब फिल्मी अंदाज में दिया। बता दें कि अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान खरगे पर आरोप लगाया था कि उन्होंने वक्फ की जमीन हड़पी है। खड़गे अनुराग के बयान पर खरगे ने जवाब देते हुए कहा, “अगर बीजेपी मुझे डराना चाहती है, तो मैं कभी नहीं झुकूंगा। मैं टूट सकता हूं, लेकिन झुकूंगा नहीं।” उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमेशा संघर्षों और लड़ाइयों से भरा रहा है, लेकिन उन्होंने हमेशा सार्वजनिक जीवन में उच्चतम मानकों को बनाए रखा है। खड़गे ने अनुराग ठाकुर के आरोपों को झूठा और निराधार बताते हुए माफी की मांग की।

आरोप साबित करेंनहीं तो इस्तीफा दें”
खड़गे ने आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि अगर अनुराग ठाकुर अपने आरोपों को साबित नहीं कर सकते, तो उन्हें संसद से इस्तीफा दे देना चाहिए। खड़गे ने कहा, “अगर वह साबित कर दें कि वक्फ की किसी भी जमीन पर मेरा या मेरे परिवार का कब्जा है, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा।” खड़गे ने कहा कि वह इन आरोपों से नहीं डरते क्योंकि वह एक मजदूर के बेटे हैं।

इससे पहले, भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में वक्फ बिल के खिलाफ कांग्रेस पर तीखा हमला किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का गलत इस्तेमाल किया और इसका उपयोग अपने “वोट बैंक एटीएम” के रूप में किया।

Leave a Reply

Next Post

'यह संशोधन समानता लाएगा, संपत्ति के अधिकारों की रक्षा करेगा', वक्फ संशोधन बिल पारित होने पर बोले भाजपा नेता

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 अप्रैल 2025। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के केरल इकाई के अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने लोकसभा द्वारा विवादास्पद वक्फ संशोधन विधेयक को पारित किए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने इसे देशभर के नागरिकों के लिए संपत्ति के अधिकारों की रक्षा करने के […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ