साल के अंत तक और तेज होगा टीकाकरण, भारत के पास होगी 136 करोड़ कोरोना वैक्सीन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 06 अगस्त 2021। इस साल के अंत तक देश में 136 करोड़ से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक उपलब्ध होने की उम्मीद है। केंद्र सरकार ने ये जानकारी दी है। अगले चार महीनों के लिए, भारत के वैक्सीन कार्यक्रम को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के कोविशील्ड और भारत बायोटेक के कोवैक्सिन द्वारा तेज किया जाएगा।  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सांसदों को दिए गए “कोविड -19 पब्लिक हेल्थ रिस्पांस प्रो-एक्टिव, प्री-एम्प्टीव एंड ग्रेडेड रिस्पांस गाइडेड बाय एपिडेमियोलॉजिकल एंड साइंटिफिक रिगॉर” शीर्षक वाले नोट में वैक्सीन उत्पादन लक्ष्यों के बारे में भी विवरण दिया गया है।

नोट के अनुसार, “अगस्त में कोवैक्सिन का वैक्सीन प्रोजेक्शन 2.65 करोड़, कोविशील्ड का 23 करोड़ और महीने में कुल 25.65 करोड़ खुराक का उत्पादन होगा। सितंबर में कोवैक्सिन का प्रोजेक्शन 3.15 करोड़ और कोविशील्ड का 23 करोड़ होगा। जो कुल मिलाकर 26.15 करोड़ खुराक होगी। अक्टूबर में कुल 28.25 करोड़ खुराक का उत्पादन किया जाएगा, जिसमें से कोवैक्सिन 5.25 करोड़ और कोविशील्ड की 23 करोड़ खुराक होगी।”

साथ ही नवंबर में 28.25 करोड़ डोज उपलब्ध होंगे जिनमें 5.25 करोड़ कोवैक्सिन और 23 करोड़ कोविशील्ड की होंगी। दिसंबर में कोवैक्सिन का अनुमान 5.25 करोड़ और कोविशील्ड का 23 करोड़ खुराक का होगा, जो कुल मिलाकर महीने के लिए 28.5 करोड़ खुराक होगा। अगस्त से दिसंबर 2021 के लिए केंद्र द्वारा दिए गए एक अग्रिम आदेश के अनुसार, कोविशील्ड वैक्सीन की 75 प्रतिशत खुराक 215.25 रुपये प्रति खुराक पर कुल 8,071.87 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

नीतीश के सांसद का बड़ा बयान, केंद्र ने नहीं कराई तो राज्य सरकार खुद ही कराएगी जातीय आधारित जनगणना

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 06 अगस्त 2021। जातीय आधारित जनगणना को लेकर जनता दल यूनाइटेड के सांसद सुनील कुमार पिंटू ने बड़ा बयान दिया है। सीतामढ़ी से सांसद जदयू सांसद पिंटू ने कहा कि अगर मोदी सरकार जातीय आधारित जनगणना कराने को तैयार हो जाती है तो ठीक […]

You May Like

पत्थर कारोबारी के घर 28 करोड़ कैश, 15 किलोग्राम सोना मिला....|....भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स में तीसरा गोल्ड....|....रहाणे का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, भावुक हुए....|....15 लाख लेकर नहीं कराई जमीन की रजिस्ट्री....|....जर्जर सड़क बनी आफत: कटघोरा-पसान मार्ग पर गड्ढों में पलटे वाहन....|....तय समय में नहीं भेजी रोजनामचा रिपोर्ट, SSP ने लिया एक्शन....|....मत्स्य उत्पादन क्लस्टर के रुप में अमारु को किया जा रहा है विकसित....|....शिक्षकों के लिए हाजिरी एप की अनिवार्यता सरकार की तानाशाही - कांग्रेस....|....सरकार नक्सल खात्मे का श्रेय ले रही है और भाजपाई नक्सलियों के बैनर लगा रहे हैं -कांग्रेस....|....भारत में बिटडेल्टा इंडिया का 'क्रिप्ट्यूशन' हुआ लॉन्च