कंगना रनौत को नहीं पसंद अपना गोरा रंग, बताई खास वजह

शेयर करे

नई दिल्ली 03 मई 2021 । कंगना रनौत बॉलीवुड को कई बार निशाने पर लेती रहती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह बॉलीवुड गोरे लोगों के लिए ज्यादा झुकाव रखता है। उन्होंने कहा कि वह अपने रंग के बदौलत इंडस्ट्री में कुछ साल बनी रह सकती थीं, लेकिन खुद को उससे ज्यादा साबित करने का फैसला लिया। 

सुंदर मतलब गोरा होना

कंगना रनौत ने 2006 में फिल्म गैंगस्टर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वह इससे पहले भी रंगभेद पर बात कर चुकी हैं और फेयरनेस ब्रैंड को इंडोर्स करने से मना किया था। ETimes से बातचीत के दौरान कंगना ने बताया, मैंने अपनी खुद की जगह बनाने की कोशिश की और यह बड़ा संघर्ष था। मुझे जो परोसा जा रहा था अगर मैं वही करती रहती तो मुझे नहीं लगता कि यहां तक आ पाती। उनके लिए सुंदर होने का मतलब गोरा होना है। मैं बहुत गोरी थी और मैं 3-4 साल यहां टिकी रह सकती थी, जो कि कोई भी गोरा इंसान कर सकता है। उन्हें बस यही चाहिए था। लेकिन मुझे ये नहीं रास आ रहा था। मेरा गोरा रंग मेरी सबसे कम पसंदीदा चीजों में से है। 

बचपन से कंगना की है ऐसी सोच

एक व्यक्ति के तौर पर मुझमें बहुत कुछ था और मैं हैरान थी कि किसी को इसकी परवाह नहीं। उनको इससे कुछ लेना-देना ही नहीं था। अब मैं जिस बनकर सामने आई हूं, इसे देखकर वे हैरान होंगे। इससे पहले कंगना ने 2013 में कहा था, बचपन से ही मुझे फेयरनेस का कॉन्सेप्ट समझ नहीं समझ आया। खासतौर पर एक सिलेब्रिटी के तौर पर, मैं युवाओं के सामने क्या उदाहरण रख रही हूं? 

मेरी बहन रंगोली है सांवली…
कंगना ने कहा था, मेरी बहन रंगोली सावंली है, फिर भी खूबसूरत है। अगर मैं गोरेपन के कैंपेन का हिस्सा बनूं तो एक तरह से उसकी इंसल्ट होगी। अगर मैं अपनी बहन के साथ ऐसा नहीं कर सकती तो पूरे राष्ट्र के साथ कैसे कर सकती हूं। 

Leave a Reply

Next Post

बिगड़ते हालात के बीच केजरीवाल सरकार ने मांगी सेना की मदद, राजनाथ को लिखी चिट्ठी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 03 मई 2021 । दिल्ली में कोरोना की चौथी लहर से हालात लगातार बिगड़ती जा रही है। मरीजों की मौतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच संक्रमण पर काबू और मरीजों की जान बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने सेना […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं