निसाल ग्‍लोबल ईवी की बिक्री ने 1 मिलियन यूनिटों का आंकड़ा पार किया

Indiareporter Live
शेयर करे

अनिल बेदाग/ इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 04 अगस्त 2023। निसान मोटर कंपनी लिमिटेड ने इलैक्ट्रिक वाहनों की 1 मिलियन यूनिटों की ग्‍लोबल बिक्री दर्ज कराने की आज घोषणा की है।दिसंबर 2010 में निसान लीफ के लॉन्‍च के बाद से अब तक दुनियाभर में इसकी 650,000 यूनिटों की बिक्री दर्ज की जा चुकी है। फिलहाल इस मॉडल को जापान, अमेरिका और यूरोप में करीब 50 अलग-अलग बाजारों में बेचा जा रहा है, और दुनियाभर में ग्राहकों द्वारा इसे काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि अलग-अलग बाजारों में इसे कई प्रतिष्ठित पुरस्‍कारों से सम्‍मानित भी किया जा चुका है। 2022 में, निसान ने अपनी ऑल-इलैक्ट्रिक क्रॉसओवर निसान आरिया की बिक्री शुरू की थी। आरिया में निसान के नवीनतम डिजाइन मुहावरों और टैक्‍नोलॉजी का मेल समाया है। उल्‍लेखनीय है कि 2022 में, निसान ने जापान के मिनीव्‍हीकल मार्केट में पहली ईवी लॉन्‍च की थी। इसे अपने शानदार केबिन, शक्तिशाली लेकिन स्‍मूद एक्‍सलरेशन, बेहतरीन डिजाइन वाले इंटीरियर और दैनिक ड्राइविंग के लिहाज़ से पर्याप्‍त क्रूज़‍िंग रेंज के लिए 50,000 से ज्‍यादा यूनिटों के ऑर्डर मिल चुके हैं।

Leave a Reply

Next Post

वैज्ञानिक सर्वे के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई; मुस्लिम पक्ष ने की रोक की मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 04 अगस्त् 2023। ज्ञानवापी परिसर का सर्वे कराने की इजाजत देने के इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले खिलाफ दायर मुस्लिम पक्ष की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की पीठ इस पर सुनवाई करेगी इलाहाबाद हाईकोर्ट के […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल