बांग्लादेश की हार के बाद अंपायर के फैसले पर उठे सवाल, इस पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने भी कही ये बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

न्यूयॉर्क 11 जून 2024। बांग्लादेश को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोमांचक मुकाबले में चार रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत से जहां दक्षिण अफ्रीका ने सुपर आठ के लिए लगभग अपनी जगह पक्की कर ली है, वहीं बांग्लादेश के लिए आगे की राह कठिन हो गई है। बांग्लादेश की हार के बाद अंपायर के फैसले पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। दरअसल, बांग्लादेश की पारी के दौरान अंपायर ने महमूदुल्लाह को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया था, लेकिन बांग्लादेश ने डीआरएस लिया और फैसला पलट गया। हालांकि, अंपायर के आउट देने के कारण गेंद डेड करार दी गई जिससे उस गेंद पर मिला रन बांग्लादेश के खाते में नहीं जुड़ सका।

क्या था पूरा मामला?
बांग्लादेश की पारी के 17वें ओवर के दौरान ओटेनील बार्टमैन की गेंद महमूदुल्लाह के पैर से लगते हुए चौके के लिए गई। दक्षिण अफ्रीका ने इस पर एलबीडब्ल्यू की अपील की और अंपायर ने आउट करार दिया। बांग्लादेश ने फैसले के खिलाफ डीआरएस का इस्तेमाल किया और तीसरे अंपायर ने महमूदुल्लाह को नॉटआउट करार दिया। चूंकि अंपायर ने आउट दिया था इसलिए इस गेंद को डेड बॉल करार दिया गया जिस कारण बांग्लादेश को वो चार नहीं मिले और अंत में बांग्लादेश की हार का अंतर भी चार रन का ही रहा। 

तौहीद ह्रदोय ने की आलोचना
बांग्लादेश के बल्लेबाज तौहीद ह्रदोय ने अंपायर के फैसले की आलोचना की। तौहीद ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो ऐसे रोमांचक मैच में यह हमारे लिए अच्छा फैसला नहीं था। मेरे नजरिये में अंपायर ने महमूदुल्लाह को आउट करार दिया, लेकिन यह हमारे लिए काफी कठिन फैसला रहा। वो चार रन मैच का नतीजा बदल सकते थे। नियम हमारे हाथ में नहीं है। उस वक्त वो चार रन काफी महत्वपूर्ण थे। अंपायर ने फैसला लिया और वे भी इंसान हैं तो उनसे भी गलती हो सकती है। उन्होंने मौकों पर वाइड गेंदों को वाइड नहीं दिया। ऐसे स्थल पर जहां कम स्कोर वाले मुकाबले हो रहे हैं, वहां एक-दो रन काफी मायने रखते हैं।  

वसीम जाफर ने भी जताई सहमित
अंपायर के फैसले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी सवाल खड़े किए। उन्होंने एक्स पर लिखा, महमूदुल्लाह को गलती से आउट दिया गया, गेंद चौके के लिए गई, लेकिन डीआरएस के तहत आउट का फैसला पलट गया। बांग्लादेश को इससे चार रन नहीं मिले क्योंकि अगर गलती से भी बल्लेबाज आउट करार दिया गया तो गेंद डेड मानी जाएगी। दक्षिण अफ्रीका की जीत का अंतर भी चार रन रहा। मुझे बांग्लादेश के फैंस के लिए खराब लग रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मोदी कैबिनेट के जरिए दक्षिण भारत को साधने की कोशिश, जातीय समीकरणों का भी रखा खास ख्याल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 जून 2024। मोदी कैबिनेट में 71 मंत्रियों को शामिल किया गया है। एन.डी.ए. में भाजपा के बाद सबसे बड़े दो दलों तेलुगु देशम पार्टी (टी.डी.पी.) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) को कैबिनेट में केवल दो-दो ही स्थान मिले हैं। जानकारों की मानें […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण