भारत की जैव विविधता संरक्षण के लिए नया कोष बनाने की मांग, वैश्विक ढांचे को लागू करने में मिलेगी मदद

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 दिसंबर 2022। भारत ने कनाडा के मॉन्ट्रियल में संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन में जैव विविधता संरक्षण के लिए एक नया और समर्पित कोष बनाने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि विकासशील देशों को जैव विविधता के नुकसान से बचाने के लिए 2020 के बाद के वैश्विक ढांचे को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद की जा सके। भारत ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण जिम्मेदारियों और संबंधित क्षमताओं पर आधारित होना चाहिए, क्योंकि जलवायु परिवर्तन जैव विविधता को भी प्रभावित करता है। जैविक विविधता सम्मेलन में 196 देश 2020 के बाद की वैश्विक जैव विविधता रूपरेखा के लिए वार्ता को अंतिम रूप दे रहे हैं। जिसमें जैव विविधता के नुकसान को कम करने के लिए लक्ष्यों का नया प्रारूप शामिल है, इसमें वित्त संबंधी लक्ष्यों को शामिल करने की मांग शामिल है। फिलहाल, संयुक्त राष्ट्र की वैश्विक पर्यावरण सुविधा, जैव विविधता संरक्षण के लिए धन मुहैया कराने की एक एकमात्र संस्था है।

विकासशील देशों पर लक्ष्यों को लागू करने का सबसे अधिक बोझ 
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विकासशील देश जैव विविधता संरक्षण के लिए लक्ष्यों को लागू करने का सबसे अधिक भार वहन करते हैं, इसलिए इस उद्देश्य के लिए पर्याप्त धन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की जरूरत है। यादव ने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण चुनौती ग्लोबल बायोडायवर्सिटी फ्रेमवर्क (जीबीएफ) के कार्यान्वयन के लिए आवश्यक संसाधन हैं। बड़ी महत्वाकांक्षा का मतलब अधिक लागत है और इस लागत का बोझ उन देशों पर पड़ता है जो उन्हें कम से कम वहन कर सकते हैं। 

उन्होंने भारत के इस रुख को दुनिया के साथ साझा किया कि जीबीएफ में निर्धारित लक्ष्य न केवल महत्वाकांक्षी होने चाहिए, बल्कि यथार्थवादी और व्यावहारिक भी होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जैव विविधता संरक्षण अलग-अलग जिम्मेदारियों और प्रतिक्रियात्मक क्षमताओं पर आधारित होना चाहिए, क्योंकि जलवायु परिवर्तन का जैव विविधता पर भी प्रभाव पड़ता है।

कृषि संबंधी सब्सिडी को कम करने पर भारत असहमत
हालांकि, यादव ने कहा कि भारत कृषि संबंधी सब्सिडी को कम करने और इसे जैव विविधता संरक्षण पर खर्च करने पर सहमत नहीं है, क्योंकि कई अन्य राष्ट्रीय प्राथमिकताएं हैं। उन्होंने कहा कि विकासशील देशों में, ग्रामीण समुदायों के लिए कृषि प्रमुख आर्थिक स्रोत है, और इन क्षेत्रों को प्रदान की जाने वाली महत्वपूर्ण सहायता दूसरे क्षेत्र के लिए नहीं दी जा सकती है।

खाद्य सुरक्षा महत्वपूर्ण
भारत की ज्यादातर ग्रामीण आबादी कृषि पर निर्भर है और सरकार मुख्य रूप से छोटा और सीमांत किसानों की आजीविका का समर्थन करने के लिए बीज, उर्वरक, सिंचाई, बिजली, निर्यात, ऋण, कृषि उपकरण, कृषि बुनियादी ढांचे सहित विभिन्न प्रकार की सब्सिडी प्रदान करती है। भारत ने कहा है कि जब विकासशील देशों के लिए खाद्य सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है, तो कीटनाशकों में कमी के लिए लक्ष्य निर्धारित करना गैर-जरूरी है और इसे राष्ट्रीय परिस्थितियों, प्राथमिकताओं और क्षमताओं के आधार पर निर्णय लेने के लिए देशों पर छोड़ देना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

हिमांशी पाराशर के लिए क्यों अपकमिंग शो 'तेरी मेरी डोरियां' है खास

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 18 दिसंबर 2022। स्टारप्लस का नया शो ‘तेरी मेरी डोरियां’ जल्द ही रिलीज होने वाला है। इससे पहले जारी किए गए टीज़र ने दर्शकों को दिलचस्पी दिखाई थी और किरदारों और शो के बारे में दर्शकों की जिज्ञासा जगाई थी। ‘तेरी मेरी दूरियां’ एक […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए