वानखेड़े में मिलेगा टी20 का फुल रोमांच या मौसम बनेगी विलेन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 जनवरी 2022। टीम इंडिया नए साल की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच के साथ करेगी। यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। फैंस को उम्मीद है कि साल के इस पहले मुकाबले में मौसम किसी तरह की बाधा न बने और उन्हें एक फुल मैच देखने का मौका मिले। रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली की अनुपस्थिति में टीम इंडिया इस सीरीज में हार्दिक के नेतृत्व में उतरेगी और ईशान किशन और रुतुराज गायकवाड़ जैसे बल्लेबाजों के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। मुंबई के मौसम की बात करें तो बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार 3 जनवरी का तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मंगलवार को बारिश की कोई भी संभावना नहीं है इसलिए फैंस को एक रोमांचक मैच बिना किसी बाधा के देखने को मिलेगा। आर्द्रता की बात करें तो यह 60 प्रतिशत रहेगी और आसमान में 45 प्रतिशत बादल छाए रहने की उम्मीद है।

क्या कहती वानखेड़े की पिच?

आज कल पिच देखकर टीम के प्लेइंग इलेवन बदल जाते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी यही हुआ था, जब पिच देखने के बाद पिछले मैच के मैन ऑफ द मैच रहे कुलदीप के स्थान पर जयदेव उनादकट को शामिल कर लिया गया था। इसलिए पिच की भूमिका बेहद अहम मानी जा रही है। वानखेड़े की बात करें तो यहां तेज और स्पिन दोनों गेंदबाजों को मदद मिलेगी। यहां की पिच पर रन खूब बनते हैं इसलिए एक बड़े स्कोर वाला मैच देखने को मिल सकता है। शाम में ओस की समस्या रहेगी इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। यहां 7 में से 5 मौकों पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है।

Leave a Reply

Next Post

हैंगओवर से हैं परेशान, तो ये 6 घरेलू उपाय आ सकते हैं काम!

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 जनवरी 2023। नए साल पर हम सभी ने जमकर पार्टी की। कई लोगों ने नई जगह घूमकर, तो कई ने परिवार के साथ डिनर किया, तो कई ने दोस्तों के साथ ड्रिंक कर नए साल का स्वागत किया। अगर आपने भी ड्रिंक […]

You May Like

एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'....|....चांद पर साथ-साथ भारत-अमेरिका....|....ग्रामीण अंचलों और सार्वजनिक स्थलों पर रात के अंधेरे से मिलेगी मुक्ति, सुरक्षा एवं नागरिक सुविधाओं में होगा विस्तार - राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा....|....तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रैंप वॉक कर बढ़ाया महिला पत्रकारों का उत्साह....|....8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला....|....उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म