‘व्यापार समझौते को लेकर जल्द निकलेगा समाधान’; ट्रंप के टैरिफ के बीच श्रृंगला का अहम बयान

Indiareporter Live
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 अगस्त 2025। भारत और अमेरिका के रिश्ते टैरिफ के मुद्दे पर बीते कुछ समय से तनाव में हैं। दरअसल, अमेरिका ने भारतीय निर्यात पर 50% कस्टम ड्यूटी लगाने का फैसला किया है, जिसमें से 25% शुल्क 7 अगस्त से ही लागू था, वहीं बचा हुआ 25 % शुल्क आज रात से लागू होगा। ट्रंप के इस एलान के बाद से ही दोनों देशों के संबंधों में कुछ दूरियां आ गई हैं। बावजूद इसके भारत को अभी भी भरोसा है कि जल्द ही इन स्थितियों में सुधार होगा। भारत के पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने ट्रंप टैरिफ लागू होने के बीच दोनों देशों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने वर्जीनिया में एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि यह स्थिति अस्थायी है और दोनों देश जल्द ही व्यापार समझौते (फ्री ट्रेड एग्रीमेंट) के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाया गया 50% टैरिफ चिंता का कारण जरूर है, लेकिन इससे दोनों देशों के रिश्तों की बुनियाद कमजोर नहीं होगी। 

50% ड्यूटी लागू, निर्यात पर असर की आशंका
वर्जीनिया के रेस्टन में बोलते हुए पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि आज आधी रात से, भारत से अमेरिका में निर्यात होने वाले सामानों पर 50% सीमा शुल्क लगने लगेगा। उन्होंने कहा कि हम इसके प्रभाव को कम करने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाते हुए कहा कि भारत इसके विकल्प तैयार कर रहा है। इस क्रम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया, यूएई और ब्रिटेन के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर समझौते किए हैं और यूरोपीय संघ के साथ समझौता भी लगभग अंतिम चरण में है। इसका मतलब है कि हम अपने निर्यात को इन बाजारों तक पहुंचा सकते हैं।  

अमेरिका से रिश्तों पर असर नहीं
इस दौरान पूर्व विदेश सचिव ने भारत-अमेरिकी संबंधों को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने दोनों देशों के रिश्तों में गहराई पर जोर देते हुए कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते केवल व्यापार तक सीमित नहीं हैं। अमेरिका के साथ हमारे सबसे व्यापक और बहुआयामी संबंध हैं, जो किसी भी अन्य देश से कहीं ज़्यादा मज़बूत हैं। इस रिश्ते की मज़बूती हमारे साझा मूल्य और सिद्धांत हैं, जो हमें इस रिश्ते में आने वाले किसी भी उतार-चढ़ाव से उबारेंगे। उन्होंने भारत में अगले अमेरिकी राजदूत के रूप में सर्जियो गोर की नियुक्ति को सकारात्मक कदम करार दिया। श्रृंगला ने कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों में सकारात्मक ऊर्जा लाएगा।

पीएम मोदी और ट्रंप के बीच बहुत करीबी साझेदारी
इस दौरान पूर्व विदेश सचिव और राज्यसभा सांसद हर्षवर्धन श्रृंगला ने कहा कि एक बात जो मैं जानता हूं वो ये है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच बहुत करीबी और विशेष साझेदारी है। कई बैठकों में ये साफ दिखा है। उन्होंने कहा कि कई मौकों पर मैं खुद मौजूद रहा हूं। ये जुड़ाव आज से नहीं आया है। ये राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल से आया है जब हाउडी मोदी और नमस्ते ट्रंप जैसे कार्यक्रम हुए थे।

ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भी उम्मीद जताई
आगे उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच एक संतुलित और पारस्परिक रूप से लाभकारी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर काम जारी है। मुझे उम्मीद है कि हम देर से नहीं बल्कि जल्द ही अमेरिका के साथ एक संतोषजनक और पारस्परिक रूप से लाभकारी मुक्त व्यापार समझौता करने के तरीके खोज लेंगे। इस दौरान उन्होंने तनाव खत्म होने के बाद ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर भी उम्मीद जताई। 

Leave a Reply

Next Post

'हिंदू परिवार में हों तीन बच्चे, कम होने पर लुप्त हो जाता है समाज', संघ प्रमुख भागवत का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 अगस्त 2025। संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक दंपती के तीन बच्चे की वकालत करते हुए कहा कि जिस समाज में परिवारों के तीन से कम संतानें हों, उनका अस्तित्व धीरे-धीरे खत्म हो जाता है। उन्होंने आबादी नियंत्रण के साथ पर्याप्त जनसंख्या को […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण