मशरूम उत्पादन और वर्मी कम्पोस्ट कार्य से 40 महिलाएं एवं 50 युवा बढ़ रहे आगे : कम लागत में अधिक मशरूम उत्पादन के लिए तैयार की गई है विशेष संरचना

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 09 अक्टूबर 2020। मशरूम उत्पादन के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त सौरभ जंघेल के सहयोग से राजनांदगांव जिले के छुईखदान विकासखंड के ग्राम जंगलपुर में कम लागत एवं छोटे स्थान में अधिक से अधिक मशरूम उत्पादन के लिए विशेष संरचना तैयार की गई है। स्वसहायता समूह की 40 महिलाएं इस कार्य में जुड़ी हुई है, वहीं गांव एवं आस-पास के क्षेत्रों के 50 से 60 युवा इस कार्य में लगे हैं और कृषि कार्य भी कर रहे हैं। मशरूम का प्रोसेसिंग कर मशरूम सूप एवं मशरूम पॉवडर भी बनाया जा रहा है, जो औषधीय गुणों से भरपूर है। यह डायबिटिज, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों को दूर करने में कारगर है। वहीं मशरूम से पापड़, बड़ी एवं अचार भी बनाया जा रहा है। कलेक्टर राजनांदगांव टोपेश्वर वर्मा ने सौरभ जंघेल से मुलाकात कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

सौरभ जंघेल ने बताया कि कृषि विभाग की मदद से गांव में 50 वर्मी बेड यहां लगाए गए हैं और वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण किया जा रहा है। वर्मी कम्पोस्ट पैक करके विक्रय भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने रिसाली में किया शहरी गौठान का लोकार्पण : कहा गोधन न्याय योजना से संवरेगी पशुपालन की तस्वीर

शेयर करेरिसाली नगर निगम में सात एल्डरमैन को भी दिलाई शपथ निगम का सर्वसुविधायुक्त कार्यालय भी बनाएंगे: मंत्री श्री साहू रूआबांधा भिलाई में किया पुलिस सहायता केंद्र का भी शुभारंभ    इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 09 अक्टूबर 2020। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान रिसाली […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें