नक्सलियों के नापाक मंसूबे फिर हुए नाकाम, आईईडी बम बरामद

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजापुर। नक्सल प्रभावित जिले में दो अलग-अलग जगहों पर माओवादियों के द्वारा लगाए चार आईईडी बम बरामद किए गए हैं. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया है.

वहीं फरसेगढ़ में IED निष्क्रिय करते वक्त एक जवान ज़ख्मी हुआ है. घायल जवान का नाम मांडो कुरसम है. जवान को सामान्य चोटें आई हैं. जिसे तुरंत ही फरसेगढ़ स्थित अस्पताल में भर्ती करया गया है. जिसकी इलाज जारी है.

वहीं दूसरी घटना सारकेगुड़ा- तरेम से निकलकर आई है जहां सीआरपीएफ 168 बटालियन की केम्प से 4 किमी दूर 5-5 किलो के 2 बम बरामद किया है जिन्हें बम निरोधक दस्ते ने मौके पर ही निष्क्रिय किया गया है. SP दिव्यांग पटेल ने इस मामले की पुष्टी की है. माओवादी इस इलाके में लगातार सड़क पर बेनर पर्चे लगाकर दहशत फैला रहे हैं. कल भी माओवादियों ने कुटरू सड़क पर बेनर टांकगर पीएलजीए सप्ताह मानने की अपील की थी.

बीजापुर गंगालूर सड़क में भी आज माओवादियों ने सड़क और पेड़ पर पर्चे चस्पा किये हैं. बंद का असर यातायात पर भी दिखाई पड़ रहा है, बस स्टैंड में बीजापुर से भोपालपटनम, आवापल्ली, उसूर, बासागुड़ा, कुटरू जाने वाली यात्री खड़ी हैं।

जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच भय का माहौल तैयार करने की तमाम कोशिशें नक्सलियों के द्वारा की जा रही हैं, लेकिन  सुरक्षाबलों की मुस्तैदी के कारण नापाक मंसूबे को नाकाम किया जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

मां-बेटी को जिंदा जलाया, दोनों की दर्दनाक मौत

शेयर करेरायपुर। राजधानी के माना थाना में मां बेटी को जिंदा जलाने का दिल दहलादेने वाला मामला सामने आया है। इस घटना में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों की जली हुई लाश पुलिस ने बरामद किया है।  एंबुलेंस में गांजे की तस्करी, नहीं दे पाए पुलिस को चकमा, आरोपी […]

You May Like

गायों में फैलने वाले वायरस से पहली बार इंसान की मौत....|....एशियन पैरा गेम्स में भारत को 28वां गोल्ड....|....मोहन भागवत बोले: संघ केवल हिंदुओं के लिए नहीं, पूरे राष्ट्र के लिए है....|....'मैं भी हूं मांझी की बेटी': मुरिया दरबार में द्रौपदी मुर्मू बोलीं- आदिवासी परंपराएं संजोए रखना बड़ी जिम्मेदारी....|....दिग्विजय सिंह की यात्रा में बच्चों से नारे लगवाने की शिकायत....|....मुंबई में सरकार की 117 साल पुरानी हेरिटेज बिल्डिंग बेचने की तैयारी....|....छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए बैड टच के आरोप....|....बढ़ते प्रदूषण पर लगाम कसने की तैयारी....|....जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों पर ईडी करेगी कार्रवाई....|....उड़ता तीर के आगे धुरंधर भी फेल