मानक लाल ऑचला बनेगा आत्मनिर्भर : संसदीय सचिव श्री शोरी ने सौंपा पैसेन्जर वाहन की चाबी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

उत्तर बस्तर कांकेर 19 अगस्त 2020। दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम मदले निवासी मानकलाल ऑचला पिता चैतराम आत्मनिर्भर बनेगा। उन्हें शासन द्वारा आसान किश्तों में ऋण स्वीकृत कर पैसेन्जर व्हीकल प्रदान किया गया है, जिसकी चाबी संसदीय सचिव  एवं कांकेर विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिशुपाल शोरी ने आज उन्हें सौंपा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर एस.पी. वैद्य, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति के कार्यपालन अधिकारी सुरेश वर्मा, सुनील गोस्वामी और मनोज जैन भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि मानकलाल ऑचला को जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कांकेर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए संचालित स्वरोजगार योजना अंतर्गत पैसेन्जर व्हीकल के लिए 06 लाख 08 हजार 500 रूपये का ऋण स्वीकृत किया जाकर टाटा मैजिक प्रदान किया गया है, जिसमें हितग्राही का 30 हजार 425 रूपये का अंशदान भी शामिल है। ऋण की अदायगी 60 किश्त (पांच वर्ष) में प्रतिमाह किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

प्रभारी सचिव ने गोबर खरीदी और गिरदावरी का लिया जायजा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 19 अगस्त 2020। अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा शिक्षा और धमतरी जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती रेणु जी. पिल्ले ने धमतरी प्रवास के दौरान ग्राम जीजामगांव तथा दरबा का दौरा कर प्रदेश सरकार की गोधन न्याय योजना और राजस्व विभाग के गिरदावरी कार्य की प्रगति […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'