‘मोदी-शाह उन्हें पसंद नहीं करते’: कर्नाटक में सावरकर को सिलेबस से हटाने पर गडकरी खफा, कांग्रेस ने किया पलटवार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बेंगलुरु 18 जून 2023। कर्नाटक सरकार ने हाल ही में पाठ्यपुस्तकों से आरएसएस के संस्थापक केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर पर आधारित चैप्टर्स को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसको लेकर केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा थी कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और वीडी सावरकर के चैप्टर्स को हटाया जा रहा है। अब कांग्रेस ने गडकरी पर पलटवार किया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता गडकरी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री अमित शाह उन्हें पसंद नहीं करते हैं। हम उस विचारधारा को कैसे आगे बढ़ाए जिसे लेकर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पांच दिन पहले कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे भारत के सपूत थे। क्या हम उस विचारधारा को आगे बढ़ाएं, जिसमें अंग्रेजों से 60 रुपये पेंशन लेकर स्वतंत्रता सेनानियों की मुखबरी की गई थी। उन्होंने कहा कि हम मानते हैं कि भारत और कर्नाटक के छात्रों को केबी हेडगेवार और वीडी सावरकर की विचारधारा की बजाय भीमराव आंबेडकर, जवाहरलाल नेहरू और महात्मा गांधी की विचारधारा के बारे में पढ़ना चाहिए।

दरअसल, नितिन गडकरी शनिवार को नागपुर में वीडी सावरकर पर आधारिक एक किताब के विमोचन के मौके पर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ये बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्कूल के पाठ्यक्रम से डॉ. हेडगेवार और वीर सावरकर से जुड़े अध्यायों को हटा दिया गया है। इससे ज्यादा पीड़ादायक और कुछ नहीं हो सकता। सावरकर एक समाज सुधारक थे और वो हमारे लिए आदर्श हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि डॉ. हेडगेवार और सावरकर के अध्याय को स्कूली पाठ्यक्रम से हटाया जा रहा है और इससे दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

भारत-अमेरिका के गहराते संबंधों से पाकिस्तान को कोई फर्क नहीं पड़ता: रक्षा मंत्री आसिफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 18 जून 2023। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अमेरिका द्वारा भारत के साथ संबंधों को गहरा करने से  इस्लामाबाद को कोई फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने कहा कि इससे उनको ‘‘कोई समस्या नहीं है”, बशर्ते इससे पाकिस्तान को कोई नुकसान न हो। […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग