सिम्स में वेटिंग एरिया तैयार, पर्ची बनवाने के लिये भीड़ लगाने की जरूरत नहीं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 अक्टूबर 2020। सिम्स के एमआरडी (मेडिकल रिकार्ड डिपार्टमेंट) में मरीज पर्ची बनवाने के लिये काउंटर के बाहर लाईन लगाते हैं, वहां अब भीड़भाड़ नहीं हो रही है और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मरीज अपनी पर्ची बनवा रहे हैं। साथ ही वेटिंग एरिया में बैठने की व्यवस्था भी है, जहां आराम से बैठकर अपनी बारी का इंतजार भी कर रहे हैं।

संभागायुक्त डाॅ.संजय अलंग के निर्देश पर सिम्स की व्यवस्था दुरूस्त करने के लिये सतत् माॅनिटरिंग की जा रही है। फलस्वरूप वहां की व्यवस्था में सुधार परिलक्षित हो रहा है। पर्ची काटने एवं कैश जमा करने के लिये पहले लाईनों में लोग खड़े रहते थे। मरीजों के लिये यह बहुत तकलीफदायक था। साथ ही कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं हो रहा था। लेकिन अब वेटिंग एरिया को सुविधाजनक बनाया गया है। साथ ही यहां पर कोविड-19 के लक्षण वाले मरीजों का सेम्पल लेने के लिये अतिरिक्त बूथ भी तैयार है, जो शीघ्र ही चालू हो जायेगा। भीड़ के प्रबंधन के लिये कोरोना ओपीडी में पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। प्रवेश व निकासी के लिये पृथक व्यवस्था बेरिकेट लगाकर की गयी है। ओपीडी में दो बिस्तरों के बीच एक-एक मीटर की दूरी रखी गयी है। तीन शिफ्ट में आरटीपीसीआर लैब का संचालन हो रहा है। इन्फेक्शन नियंत्रण प्रोटोकाॅल के पालन हेतु ओपीडी में कलर कोडेड बिन्स पाये गये हैं तथा फिजिकल डिस्टेंसिंग के लिये एक-एक मीटर पर सफेद गोले भी बनाये गये हैं।

सिम्स में ट्राॅयज का निर्माण भी किया गया है, जहां मरीजों के स्वास्थ्यगत स्थिति के अनुसार ही उन्हें अस्पताल अलाॅट किया जा रहा है। वायरोलाॅजी लैब में प्रवेश हेतु सिम्स प्रशासनिक भवन के मुख्य द्वार से अलग पृथक प्रवेश द्वार है। लैब को माईक्रो बाॅयोलाॅजी विभाग से अलग करने के लिये पार्टीशन किया गया है। ट्रूनाॅट एवं आरटीपीसीआर लैब हेतु अलग-अलग प्रवेश एवं निर्गम द्वार स्थापित है। फीवर क्लीनिक एवं कोविड वार्ड का एंट्री गेट सामान्य मरीजों के एंट्री गेट से पृथक कर दिया गया है।

Leave a Reply

Next Post

राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष द्वारा आकस्मिक भ्रमण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 23 अक्टूबर 2020। छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम की उपाध्यक्ष सुश्री नीता लोधी द्वारा आज दोपहर 12 बजे कार्यालय जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति बिलासपुर का आकस्मिक भ्रमण किया गया। उन्होंने कार्यालय में उपस्थित सभी अधिकारी, कर्मचारियों का परिचय लिया और […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं