खाद्य और उर्वरक सब्सिडी के लिए 3.71 लाख करोड़ रुपये का आवंटन, किसानों को होगा ये फायदा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। खाद्य और उर्वरकों पर सरकारी सब्सिडी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 3.71 लाख करोड़ आंकी गई है, जो चालू वित्त वर्ष में अनुमानित व्यय से 0.70 फीसदी अधिक है। केंद्रीय बजट 2025-26 के अनुसार, अगले वित्त वर्ष में खाद्य सब्सिडी के लिए 2,03,420 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। यह राशि वित्त वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान से अधिक है, जो 1,97,420 करोड़ रुपये थी। वित्त वर्ष 2023-24 में खाद्य सब्सिडी का बिल 2.11 लाख करोड़ रुपये था। उर्वरक सब्सिडी के लिए 2025-26 में 1.67 लाख करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो इस साल के संशोधित अनुमान 1.71 लाख करोड़ रुपये से कम है। पिछले वर्ष उर्वरक सब्सिडी के लिए 1.88 लाख करोड़ रुपये निर्धारित किए गए थे। 

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के मकसद से चार नई योजनाओं की घोषणा की। इसके अलावा सब्सिडी वाले किसान क्रेडिट कार्ड से ऋण हासिल करने की सीमा को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर सात लाख रुपये कर दिया। सीतारमण ने कहा कि उनका लक्ष्य देशभर में बेरोजगारी से लेकर फसल उत्पादकता को बढ़ाने तक हर चीज को बढ़ावा देना है। इन योजनाओं का लाभ उत्तर प्रदेश के किसानों को भी होगा। 

सीतारमण ने कृषि को विकास का पहला इंजन बताया और प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना का प्रस्ताव किया। यह सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है, जिसका मकसद कम उत्पादकता, कम फसल लेने वाले क्षेत्र (जिन स्थानों पर दो या तीन की जगह कम या केवल एक ही फसल ली जाती हो) और ऋण लेने के औसत मापदंडों से कम ऋण लेने वाले सौ कृषि जिलों को लक्षित करना है। 

Leave a Reply

Next Post

डीआरडीओ को मिली बड़ी कामयाबी, सबसे कम दूरी वाली वायु रक्षा प्रणाली का सफल परीक्षण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 फरवरी 2025। ओडिशा के चांदीपुर तट से VSHORADS (बहुत कम दूरी की हवाई रक्षा प्रणाली) मिसाइल का तीन बार सफल उड़ान परीक्षण किया गया। इन परीक्षणों में मिसाइलों ने तेज गति से उड़ते बहुत कम ऊंचाई पर लक्ष्यों को निशाना बनाया। रक्षा मंत्रालय […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग