रामबन विस्फोट मामले में 2 आतंकी गिरफ्तार: 50 हजार रुपये लेने की बात स्वीकारी, मोबाइल डेटा की हो रही जांच

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जम्मू-कश्मीर 7 अगस्त 2022 । जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रामबन जिले में पुलिस चौकी पर विस्फोट करने के मामले में दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान वार्ड नंबर 4 के शाह दीन पडियार और महाकुंड के मोहम्मद फारूक के रूप में हुई है। एसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि दहशतगर्दों ने हमले को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूछताछ के दौरान मोहम्मद फारूक ने एक व्यक्ति से 50,000 रुपये लेने की बात स्वीकार की, जिसने उन्हें इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों पर हमला करने का काम दिया था। उन्होंने बताया कि फारूक को पैसे देने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। फारूक के पास से उसके मोबाइल फोन की दो सिम के अलावा तीन अन्य सिम कार्ड भी मिले हैं। 

मोबाइल फोन के डेटा को खंगालने का काम जारी

ऑफिसर ने बताया कि पुलिस की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी टीम इन पांच सिम कार्डों और मोबाइल फोन के सभी डेटा को खंगालने का काम कर रही है। दोनों आतंकवादियों पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आतंकवादियों को नकदी मुहैया कराने वाले व्यक्ति की पहचान का पता लगाने के बाद और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। 

आतंकवाद मुक्त घोषित था यह इलाका

गौरतलब है कि गुल इलाके के इंड गांव स्थित पुलिस चौकी पर दो अगस्त को अज्ञात आतंकवादियों ने विस्फोटक फेंका था, जिसमें दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गए थे। इस इलाके में बीते एक दशक में इस तरह की यह पहली घटना थी, जबकि इलाके को आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया है।

Leave a Reply

Next Post

पांच साल की बच्ची को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, काला जादू के चक्कर में हुई हत्या

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नागपुर 7 अगस्त 2022 । महाराष्ट्र के नागपुर से काले जादू के चक्कर में एक पांच साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है। बच्ची की हत्या, उसके ही माता-पिता और चाची ने […]

You May Like

मणिपुर में दो खूंखार उग्रवादी गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियों की बड़ी सफलता....|....SIPRI रिपोर्ट का बड़ा खुलासा: चीन का हथियार घर बना पाकिस्तान ! कुल आयात का 80 प्रतिशत भंडार बीजिंग से आया....|....करूर भगदड़ मामला: अभिनेता विजय से सीबीआई फिर करेगी पूछताछ, समन देकर कहा- मंगलवार को पेश हों....|....पश्चिम एशिया संकट: संसद में जयशंकर बोले- संवाद और कूटनीति जरूरी; जानें भारतीयों को वापस लाने पर क्या कहा....|....बेगूसराय कोर्ट को फिर बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप; हर कोने की हो रही जांच....|....बंगाल में पकड़े गए दो बांग्लादेशी नागरिक, बांग्लादेश के युवा नेता हादी की हत्या में थे शामिल....|....शक्ति की समृद्धि: परिवार के भीतर सोच बदलना लक्ष्य, साक्षी मलिक की अपील- दायरे से बाहर निकलें महिलाएं....|....सिंगर रिहाना के घर पर हुई फायरिंग, गोली चलाने वाली महिला हुई गिरफ्तार....|....भूकंप जोन-6 का नया नक्शा रद्द: सरकार ने फिर लागू किया पुराना सिस्मिक मानक, जानें नए मानकों पर क्या सवाल उठे....|....अमेरिकी संसद में एच-1बी प्रतिबंधों को खत्म करने के लिए विधेयक पेश, ट्रंप के फैसले पर सवाल