पांच साल की बच्ची को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, काला जादू के चक्कर में हुई हत्या

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नागपुर 7 अगस्त 2022 । महाराष्ट्र के नागपुर से काले जादू के चक्कर में एक पांच साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया, घटना शुक्रवार-शनिवार रात की है। बच्ची की हत्या, उसके ही माता-पिता और चाची ने की। इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के पिता सिद्धार्थ चिमने (45),मां रंजना (42) और चाची प्रिया बंसोड़ (32) को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारियों ने बताया, सुभाष नगर निवासी सिद्धार्थ चिमने यूट्यूब पर एक स्थानीय समाचार चैनल चलाता है। पिछले महीने वह अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ तकलघाट स्थित एक दरगाह पर गया था। आरोपी का कहना है कि वह तभी से वह अपनी छोटी बच्ची के व्यवहार में बदलाव महसूस कर रहा था।

सवालों का जवाब नहीं दे पा रही थी बच्ची 

पुलिस ने बताया, वीडियो में बच्ची का पिता, मां और चाची उससे कुछ सवाल करते हुए दिख रहे हैं। बच्ची सवालों को नहीं समझ पा रही है, जिस पर वे उसे पीटते हैं। मार खाने के कारण बच्ची बेहोश हो जाती है। इसके बाद आरोपी शनिवार सुबह बच्ची को एक दरगाह पर ले गए। बाद में, वे उसे सरकारी अस्पताल ले गए और वहां से भाग गए। सुरक्षाकर्मियों को इस पर शक हुआ, जिसके पास उन्होंने पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को पकड़वाया। 

Leave a Reply

Next Post

चौकस निगाहें: अब सीमा पर भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, 140 सिस्टम किए गए तैनात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 7 अगस्त 2022 । पाकिस्तान और चीन से जुड़ी भारतीय सीमा पर अब निगाहें और भी चौकस होंगीं। इसी कड़ी में भारतीय सेना ने सीमा पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित निगरानी सिस्टम को तैनात कर दिया है। जानकारी के मुताबिक चीन और पाकिस्तान से […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल