‘आंख मिचोली’ की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन दस्तक देगी मृणाल ठाकुर-अभिमन्यु की फिल्म

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुंबई 18 सितम्बर 2023। ‘ओह माय गॉड’ और ‘102 नॉट आउट’ जैसी फिल्में निर्देशित कर चुके उमेश शुक्ला अब अपनी आगामी फिल्म ‘आंख मिचोली’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह एक फैमिली एंटरटेनर फिल्म है, जो भारतीय शादी की थीम पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म में दो बेमेल परिवारों के बीच होने वाले मतभेदों को दिखाया जाएगा। इसमें ड्रामा है, इमोशंस हैं और जबर्दस्त कॉमेडी भी।

रिलीज डेट का हुआ एलान
मेकर्स ने ‘आंख मिचोली’ की रिलीज डेट का एलान कर दिया है। इस फिल्म के साथ दर्शकों का फेस्टिव सीजन और मजेदार हो जाएगा। सोनी पिक्चर्स फिल्म्स इंडिया के एक्स हैंडल से फिल्म का पोस्टर साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, ‘ओह माय गॉड और 102 नॉट आउट जैसी फिल्मों के निर्देशक उमेश शुक्ला एक बार फिर आप सभी का दिल जीतने आ रहे हैं। यह फैमिली एंटरटेनर फिल्म आपको हंसने पर मजबूर कर देगी।

अक्तूबर में होगा धमाका
फिल्म का पोस्टर काफी मजेदार है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में कॉमेडी का भरपूर तड़का लगाया गया है। पोस्ट के साथ रिलीज डेट का भी खुलासा किया गया है। यह फिल्म 27 अक्तूबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म में मृणाल ठाकुर, अभिमन्यु, परेश रावल, शरमन जोशी, दिव्या दत्ता, अभिषेक बनर्जी, दर्शन जरीवाला, ग्रुशा कपूर और विजय राज जैसे सितारे नजर आएंगे। फिल्म का म्यूजिक सचिन-जिगर की जोड़ी ने प्रोड्यूस किया है। उमेश शुक्ला द्वारा निर्देशित इस फिल्म को जितेंद्र परमार ने लिखा है। इसे सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस के बैनर तले प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना किया शुरू, इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 18 सितम्बर 2023। इसरो ने सोशल मीडिया पर आदित्य-एल1 मिशन से जुड़ी अहम जानकारी साझा की है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट कर बताया है कि आदित्य-एल1 ने वैज्ञानिक आंकड़े एकत्र करना शुरू […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए