रेडियो श्रोताओं ने बताया छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास का असर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 13 सितंबर 2020। रेडियो वार्ता की इस कड़ी के लिए धमतरी जिले के कुरूद के श्री मनीष साहू सहित अनेक श्रोताओं ने अपने विचार भी साझा किए। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में  छत्तीसगढ़ में समावेशी विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्हें धन्यवाद और बधाई दी। मनीष साहू ने कहा कि चाहे वह राजीव न्याय योजना किसानों के लिए हो या पशुपालकों के लिए गौधन न्याय योजना और साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में जो सरकारी इंग्लिश मीडियम स्कूल खोले जा रहे हैं, निश्चित तौर पर एक अच्छा प्रयास किया जा रहा है ताकि जो भेदभाव है, वह दूर होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से यह आग्रह किया कि जितने भी ब्लॉक हैं, वहाँ पर सरकार की तरफ से सार्वजनिक उपक्रम के उद्योग-धंधे खुलवाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा यहाँ के लोगों को रोजगार मिल सके। दंतेवाड़ा जिले की ग्राम पंचायत चंदेनार के निवासी लखमूराम भास्कर ने कहा कि दन्तेवाड़ा में रोजगार केन्द्र ‘आमचो गांव-आमचो रोजगार’ की शुरुआत हुई है। जिला पंचायत से अलग-अलग रोजगार जैसे किराना, सायकल स्टोर और फोटोकॉपी दुकान, मतलब दुकान खोलने के लिए सहायता मिल रही है।

लखमूराम भास्कर ने बताया कि अपने गांव में वे किराने की दुकान चला रहे हैं। दंतेवाड़ा के ही सूरज कश्यप ने बताया कि वे 10वीं का छात्र हैं। पिताजी शिक्षक और माताजी स्वसहायता समूह में कार्यरत हैं। उन्होंने ने बताया कि कोरोना काल में पढ़ाई के लिए शासन की ‘पढ़ाई तुंहर दुआर’ और जिला प्रशासन द्वारा ‘नयी पहल ‘ज्ञान गंगा’ में ऑफलाइन सर्वर पंचायतों में लगाया गया है। वे मोबाइल डेटा के द्वारा अध्ययन सामग्री लोड कर लेते हैं। इसके माध्यम से मेरे पिता को जैविक खेती और माता को स्वसहायता समूह के बारे में जानकारी मिल जाती है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया। माता-पिता पढ़ाई के लिए ही मोबाइल देते हैं कार्टून देखने के लिए नहीं देते। मेरे माता-पिता को कहें कि कार्टून देखने के लिए भी मोबाइल दिया करें। 

Leave a Reply

Next Post

पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद सिंह का दिल्ली के एम्स में निधन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 13 सितंबर 2020। पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद का रविवार को निधन हो गया। रघुवंश प्रसाद ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली। उनके फेफड़े में संक्रमण था जिसकी वजह उन्हें भर्ती कराया गया था। अचानक हालत खराब होने के बाद रघुवंश प्रसाद सिंह को वेंटिलेटर पर रखा गया था। उनके […]

You May Like

500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?....|....एमपी राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप सिंह पुरी ने दाखिल किया नामांकन....|....वोट चोरी से सत्ता हथियाने वाली भाजपा और ज्ञानेश कुमार एक ही सील के चट्टे बट्टे, दोनों एक दूसरे को बचा रहे