जानलेवा हमला: प्रधानमंत्री की पूर्व पत्नी की कार पर अंधाधुंध फायरिंग, रेहम खान ने पूछा- क्या ये है इमरान खान का नया पाकिस्तान?

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 03 जनवरी 2022। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान की कार पर अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला किया है। रेहम खान ने खुद ट्वीट करके इस हमले की जानकारी दी है। रेहाम खान के मुताबिक, जब वह अपने भतीजे की शादी से लौटकर रात को घर लौट रही थी, इसी दौरान उनकी कार पर अचानक फायरिंग की गई। गनीमत की बात रही कि रेहम खान बाल-बाल बच गईं। रेहम ने इमरान सरकार के खिलाफ ट्वीट कर आरोपों की झड़ी लगा दी। रेहम खान ने इमरान खान से पूछा कि क्या यही है इमरान खान का नया पाकिस्तान? कायरों, ठगों और लालचियों की स्थिति में आपका स्वागत है ! दूसरे ट्वीट में रेहम खान ने लिखा, ‘मैं एक आम पाकिस्तानी की तरह पाकिस्तान में ही जीना और मरना चाहती हूं। चाहें मुझ पर कायराना हमला हो या बीच सड़क पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाएं। इस तथाकथित सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। मैं अपने देश के लिए गोली खाने को भी तैयार हूं।’ 

पहले भी घेर चुकी हैं रेहम खान

इससे पहले रेहम खान ने इमरान खान पर इस्लाम का इस्तेमाल करके वोट हासिल करने और पाकिस्तान में बढ़ते रेप के मामलों में महिलाओं के कपड़ों को लेकर इमरान खान के विवादित बयान को लेकर भी निशाना साधा था। यहां तक कि रेहम खान ने इमरान खान को ढोंगी करार दिया था। साथ ही तालाक को लेकर भी रेहम खान ने इमरान खान पर तंज कसा था। रेहम खान ने कहा था कि खुद दो बार तालाक देने वाला इंसान भी इसपर अपनी सफाई देता है। 

Leave a Reply

Next Post

हड़कंप: मुंबई-गोवा क्रूज शिप पर क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित, 2000 लोग फंसे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 03 जनवरी 2022। मुंबई से गोवा जाने वाले कॉर्डेलिया क्रूज जहाज का एक क्रू सदस्य कोरोना संक्रमित पाया गया है। मरीज को जहाज पर ही पृथकवास में रखा गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक,  क्रूज पर  2,000 से अधिक यात्रियों और चालक दल के […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग