अनुष्का और विराट बने मम्मी-पापा, घर आई नन्ही परी

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पैरेंट बन गए हैं। एक्ट्रेस ने सोमवार को बेटी को जन्म दिया। उनकी डिलीवरी मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में हुई। सोमवार सुबह ही कपल डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल पहुंचा था। विराट कोहली ने खुशखबरी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है कि अनुष्का और उनकी बेटी एकदम ठीक है। साथ ही अपने फैन्स से प्राइवेसी का सम्मान करने की अपील की है। अस्पताल के सूत्रों की मानें तो कपल ने बेटी का नाम अन्वी रखा है।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने 2013 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद से दोनों को विरुष्का कहा जाने लगा और दोनों की शादी की अटकलें भी लगने लगीं। अनुष्का और विराट ने 11 दिसंबर 2017 को इटली के फ्लोरेंस में शादी की थी। शादी के 3 साल एक महीने बाद दोनों के घर बेटी का जन्म हुआ है। विराट अभी 32 साल के हैं और अनुष्का भी 32 की।

अगस्त 2020 में अनुष्का और विराट ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था। उन्होंने एक फोटो शेयर की थी, जिसमें अनुष्का पोल्का डॉट ड्रेस पहने दिखाई दे रही थीं और उनके साथ विराट कोहली भी खड़े हुए थे। फोटो के कैप्शन में लिखा था, “और तब हम तीन हो जाएंगे।”

आखिरी बार ‘जीरो’ में दिखी थीं अनुष्का

अनुष्का के काम की बात करें तो वे एक्ट्रेस के तौर पर आखिरी बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जीरो’ में दिखाई दी थीं। बतौर प्रोड्यूसर पिछले साल उनकी वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ काफी पॉपुलर हुई थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘बुलबुल’ भी प्रोड्यूस की, जो 24 जून 2020 को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी।

20 दिन पहले ऑस्ट्रेलिया से लौट आए थे विराट

करीब 20 दिन पहले विराट पैटरनिटी लीव लेकर ऑस्ट्रेलिया से इंडिया लौट आए थे। वहां दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैचों की सीरीज जारी है। 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज के बाद अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। विराट पहला टेस्ट मैच खेलने के बाद पैटरनिटी लीव लेकर भारत लौट आए थे। अभी 3 टेस्ट हुए हैं। इनमें पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया और दूसरा इंडिया ने जीता है। तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा है। चौथा टेस्ट 15 जनवरी से खेला जाना है।

Leave a Reply

Next Post

‘भारत में भाषा चिंतन की परंपराएं’ विषय पर राष्‍ट्रीय वेबिनार 12 जनवरी से

शेयर करेहिंदी विश्‍वविद्यालय वर्धा और विद्याश्री न्‍यास, वाराणसी का संयुक्‍त आयोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव Budhadas Mirgae वर्धा 10 जनवरी 2021(इंडिया रिपोर्टर लाइव)। ‘भारत में भाषा चिंतन की परंपराएं’ विषय पर 12, 13 और 14 जनवरी को राष्‍ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है. यह वेबिनार महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिंदी विश्‍वविद्यालय, वर्धा और विद्याश्री न्‍यास, वाराणसी के संयुक्‍त तत्‍वावधान में […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक