कोर्ट ने तीनों शूटरों की चार दिन की रिमांड मंजूर की, क्राइम सीन रीक्रिएट कर सकती है पुलिस

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

प्रयागराज 19 अप्रैल 2023। प्रयागराज पुलिस माफिया अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटरों को लेकर सीजीएम कोर्ट लेकर पहुंची। माफिया अतीक और अशरफ की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या करने वाले शूटर लवलेश तिवारी, सनी सिंह और अरुण मौर्य को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेशी के लिए सीजेएम कोर्ट लाया गया। पुलिस की रिमांड अर्जी पर कोर्ट में सुनवाई हुई। पुलिस ने तीनों शूटरों की 14 दिन की रिमांड मांगी है। लेकिन कोर्ट ने तीनों शूटरों की चार दिन की पुलिस रिमांड मंजूर की। कोर्ट ने आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की टीम ने आरोपियों से पूछताछ के लिए 100 से ज्यादा सवाल तैयार किए हैं।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपियों से मोबाइल और हथियार को लेकर सवाल होंगे। पुलिस की टीम क्राइम सीन रिक्रिएट कर सकती है। मंगलवार को हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दिनेश कुमार गौतम की कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों को तलब करने की मांग की थी। सीजेएम ने पुलिस को आदेश दिया है कि आरोपियों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में पेश किया जाए। कस्टडी में ही अतीक और अशरफ की हत्या के कारण देर शाम तक कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का पुलिस अधिकारियों ने जायजा भी लिया। तीनों आरोपी प्रतापगढ़ जेल में बंद थे। 

अतीक के गुर्गों के खौफ के कारण चारों को नैनी जेल से सोमवार को ही प्रतापगढ़ भेजा गया था। शूटरों को कचहरी तक लाए जाने के दौरान पूरे रास्ते चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात हैं। कचहरी छावनी में तब्दील है। जांच एजेंसियों के साथ-साथ आरएएफ और पीएसी के जवानों की तैनाती है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और आयशा नूरी कौशांबी के कछार में छिपे हैं। शाइस्ता और आयशा के साथ शूटर साबिर भी है। शाइस्ता और आयशा नूरी लगातार नंबर बदल रहे हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अतीक गैंग का एक और शूटर गिरफ्तार किया गया है। प्रयागराज पुलिस ने असद कालिया को पुलिस ने पकड़ा है। असद कालिया पर 50 हजार का इनाम है।

Leave a Reply

Next Post

'समलैंगिकों के विवाह पर राज्यों के विचार लेने जरूरी', सुप्रीम कोर्ट में केंद्र का हलफनामा- रखी ये मांग

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 19 अप्रैल 2023। समलैंगिकों के विवाह को कानूनी मान्यता देने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो चुकी है। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर किया है कि वह इस मामले में सभी राज्यों का पक्ष जानें। इसके लिए केंद्र […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल