रतनपुर बेलगहना से चपोरा तक बनी सड़क ग्रामीणों के लिए बनी वरदान

indiareporterlive
शेयर करे

बच्चों की पढ़ाई अब नहीं रूकती, बाजार रहते हैं सालभर गुलजार

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 23 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क  विकास अभिकरण द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनायी गयी रतनपुर बेलगहना से चपोरा तक बनायी गयी सड़क ग्रामीणों के लिए वरदान बन गयी है। सड़क बन जाने से ग्रामीणों को अब षिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन एवं खाद्यान्न की बुनियादी सुविधाएं मिलने लगी हैं। 09 बसाहटों के 9 हजार 348 लोगों को इससे फायदा हुआ है। बच्चों की पढ़ाई अब नहीं रूकती और आवागमन की सुविधा मिलने से बाजार भी सालभर गुलजार रहते हैं।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 14.30 किलोमीटर की यह सड़क 5.5 मीटर चैड़ी है। इस क्षेत्र के लोग पहले सड़क की जर्जर स्थिति से बहुत परेशान थे। दो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, हायर सेकेण्डरी स्कूल, छात्रावास, धान खरीदी जैसे बड़े प्रमुख आवश्यक संसाधन जर्जर सड़क के चलते अपनी उपयोगिता खो बैठे थे। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से गंभीर मरीजों को जिला अथवा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तक ले जाना मुश्किल था। आसपास गांव से छात्रावास एवं हायर सेकेण्डरी तक छात्र-छात्राओं को पहुंचने में बहुत मशक्कत करनी पड़ती थी। बड़ी जनसंख्या के लिये उपयोगी एवं बसाहटों को दोनों तरफ मुख्य मार्ग से जोड़ने के कारण इस सड़क का सुदृढ़ीकरण एवं चैड़ीकरण प्रस्तावित हुआ। इसमें 8 किलोमीटर लंबाई की सड़क का उन्नयन किया गया एवं शेष अन्य हिस्से पर नया निर्माण कर दोनों छोर से सड़कों को जोड़कर क्षेत्र के लोगों को सुविधा दी गयी है। इस सड़क के निर्माण से आसपास के गांव की रंगत बदल गयी है।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम के नए सचिव ने किया पदभार ग्रहण

शेयर करेरायपुर 23 दिसंबर 2020। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम में राजेश कुमार सिंह ने सचिव का पदभार ग्रहण कर लिया है। शासन द्वारा प्रभारी सचिव श्रीमती पूर्णिमा पांडेय की जगह पर नवीन पदस्थापना की गई हैै। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत राजेश कुमार सिंह ने विद्यामंडलम के अधिकारियों-कर्मचारियों से मंडलम की […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं