ओवरटेक की कोशिश में अटल टनल से टकराई कार; 4 पर्यटक घायल, 13500 रुपए का चालान कटा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रोहतांग 05 दिसम्बर 2021 । अटल टनल रोहतांग में कार हादसे का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक तेज रफ्तार कार ओवरटेक करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो जाती है। इसमें ड्राइवर सहित 4 पर्यटक सवार थे, जिन्हें हल्की चोटें पहुंची हैं। ये सभी दिल्ली से यहां घूमने के लिए आए थे।

इस हादसे का वीडियो देखकर कई लोग हैरान हो गए। पर्यटक कार से अटल टनल होकर नॉर्थ पॉर्टल की ओर जा रहे थे, तभी ड्राइवर ने टनल के अंदर दूसरी लाइन में जाकर ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान कार बहुत तेज गति से चल रही थी।

हादसे में किसी की मौत नहीं हुई
इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित हो गई और बेहद तेज रफ्तार के साथ टनल की एक दीवार से टकराई। टक्कर की वजह से कार पीछे की ओर मुड़ी और दूसरी तरफ की दीवार से भी टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की मौत नहीं हुई।

ड्राइवर पर 13 हजार 500 रुपए का चालान
हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने इसे लापरवाही का मामला माना है और ड्राइवर पर 13 हजार 500 रुपए का चालान काटा है। पुलिस अधिकारियों ने कार में सवार पर्यटकों को भी सतर्क रहने की हिदायत दी है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान में भीड़ ने श्रीलंका के नागरिक को पीट-पीट कर जिंदा जलाया, पत्नी ने इमरान खान की सरकार से मांगा न्याय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्लामाबाद 05 दिसम्बर 2021। पाकिस्तान में श्रीलंका के एक नागरिक को हिंसक भीड़ ने पीट-पीट कर जिंदा जला दिया है. इस घटना की श्रीलंका की संसद ने काफी निंदा की. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही