पाकिस्तान में भीड़ ने श्रीलंका के नागरिक को पीट-पीट कर जिंदा जलाया, पत्नी ने इमरान खान की सरकार से मांगा न्याय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इस्लामाबाद 05 दिसम्बर 2021। पाकिस्तान में श्रीलंका के एक नागरिक को हिंसक भीड़ ने पीट-पीट कर जिंदा जला दिया है. इस घटना की श्रीलंका की संसद ने काफी निंदा की. वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने न्याय दिलाने का आश्वासन देते हुए कहा कि ये पाकिस्तान के लिए शर्म का दिन है. मृतक व्यक्ति की पहचान प्रियंता कुमारा दियावदाना के तौर पर हुई है. उनपर ईशनिंदा का आरोप लगाकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. अब उनकी पत्नी ने पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों देशों की सरकार से न्याय की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके पति बेकसूर थे.

दियावदाना की तहरीक-ए-लब्बैक नाम के कट्टरपंथी इस्लामी संगठन के समर्थनों ने हत्या की है. गुस्साई भीड़ ने शुक्रवार को पहले एक फैक्ट्री पर हमला किया और फिर दियावदाना के साथ मारपीट कर उन्हें जिंदा जला दिया. पाकिस्तान की सरकार ने घटना के चलते लोगों का गुस्सा बढ़ता देख 800 से अधिक लोगों पर आतंकवादी कानून के तहत मामला दर्ज किया है. 13 संदिग्धों सहित 118 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. घटना पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की है.

2010 में पाकिस्तान आए थे दियावदाना

दियावदाना की उम्र 40 साल के करीब थी. वह 2010 में रोजगार की तलाश में पाकिस्तान आए थे और 2012 से सियालकोट की फैक्ट्री में मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. मृतक की पत्नी ने कहा है, ‘मुझे मेरे पति की बेरहमी से हुई हत्या के बारे में न्यूज से पता चला. बाद में मैंने इंटरनेट पर भी देखा वह बेकसूर थे. मैं पाकिस्तान और श्रीलंका के नेताओं से अनुरोध करती हूं कि अपराधियों को न्याय के कठघरे में लाकर मेरे पति और दो बच्चों को न्याय दिलाएं.’

मंत्रियों ने किया दियावदाना के घर का दौरा

श्रीलंका की न्यूजवायर वेबसाइट ने बताया कि मंत्री नमल राजपक्षे और प्रसन्ना रणतुंगा ने शनिवार को यहां से करीब 22 किलोमीटर दूर गनेमुल्ला में दियावदाना के आवास का दौरा किया है (Pakistan Sri Lanka News). पेराडेनिया विश्वविद्यालय से स्नातक दीयावदाना के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं. पाकिस्तान में श्रीलंका के उच्चायुक्त वाइस एडमिरल मोहन विजेविक्रमा ने कहा कि सोमवार को दीयावदाना के पार्थिव शरीर को लाहौर से कोलंबो तक विशेष विमान से पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है. दियावदाना लाहौर से लगभग 100 किलोमीटर दूर सियालकोट जिले में राजको इंडस्ट्रीज में मैनेजर के तौर पर काम करते थे.

Leave a Reply

Next Post

छात्रों के बीच कोविड-19 के मामले बढ़ने पर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा, जरूरत पड़ने पर बंद करेंगे स्कूल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कर्नाटका 06 दिसम्बर 2021। कई स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के बीच कोविड​​-19 के मामले बढ़ने के साथ, कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो सरकार परीक्षा रोकने और स्कूलों को बंद करने से पीछे […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं