छात्रों के बीच कोविड-19 के मामले बढ़ने पर कर्नाटक के शिक्षा मंत्री ने कहा, जरूरत पड़ने पर बंद करेंगे स्कूल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कर्नाटका 06 दिसम्बर 2021। कई स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों के बीच कोविड​​-19 के मामले बढ़ने के साथ, कर्नाटक के प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा मंत्री बीसी नागेश ने कहा कि अगर स्थिति बिगड़ती है तो सरकार परीक्षा रोकने और स्कूलों को बंद करने से पीछे नहीं हटेगी. उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों की राय है कि नियमित ऑफ़लाइन कक्षाएं आयोजित करने में कोई समस्या नहीं है.

नागेश ने मीडिया से कहा, “अगर परीक्षा और स्कूलों को रोकने की जरूरत पड़ी, तो हम पीछे नहीं हटेंगे. मौजूदा स्थिति में सभी विशेषज्ञों की राय है कि कोई समस्या नहीं है. सरकार प्रति घंटे के आधार पर कोविड-19 स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है. उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी समस्या से बचने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करेगी.”

उन्होंने कहा, “यदि आवश्यक हुआ तो हम परीक्षा रोक देंगे. परीक्षाओं में मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का बहुत सख्ती से पालन किया जाता है क्योंकि हम शारीरिक दूरी बनाए रखते हुए बैठने की व्यवस्था करते हैं.’’

मंत्री ने लोगों से घबराने के लिए नहीं कहा, क्योंकि इससे बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा. नागेश ने कहा, “लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस साल हमने एक साल के बंद के बाद नियमित स्कूल शुरू किए. अगर स्कूल फिर से बंद हो जाते हैं तो बच्चों को कक्षाओं में वापस लाना मुश्किल होगा.”

उन्होंने माता-पिता को आश्वासन दिया कि अगर यह महसूस किया जाता है कि कोविड​​-19 की स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली है तो शिक्षा विभाग कड़े कदम उठाएगा.

चिकमंगलुरू के स्कूल में 59 छात्र पॉजिटिव

कर्नाटक के चिकमंगलुरू जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय में रविवार को 69 छात्र और शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. स्कूल के एक शिक्षक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद छात्रों, टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ समेत कुल 418 सैंपल कोविड जांच के लिए भेजे गए थे. इन मामलों में 59 छात्र शामिल हैं. इसके बाद जिला प्रशासन ने स्कूल को सील कर दिया.

राज्य में रविवार को संक्रमण के 456 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29,98,099 हो गई. इसके अलावा छह मरीजों की मौत के साथ मृतकों की तादाद 38,230 तक पहुंच गई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में एक्टिव केस की संख्या 7,132 हैं. कर्नाटक में रविवार को कोविड-19 वैक्सीन की 1,12,234 डोज दी गईं. अब तक कुल 7.71 करोड़ डोज लगाई जा चुकी हैं.

Leave a Reply

Next Post

एजाज पटेल के लिए मुंबई टेस्ट बना और भी यादगार, हार के बावजूद मिली टीम इंडिया से खास सौगात

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 06 दिसम्बर 2021। मुंबई टेस्ट में भले ही टीम इंडिया को जीत हासिल हुई हो लेकिन इस मैच को हमेशा न्यूजीलैंड के गेंदबाज एजाज पटेल के शानदार रिकॉर्ड के लिए याद किया जाएगा. क्रिकेट फैंस के लिए मुंबई टेस्ट एक ऐसा पल लेकर आया […]

You May Like

शिवभक्तों के लिए खुशखबरी: 11 अगस्त से शुरू होगी IRCTC की 7 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों की पावन यात्रा, देना होगा सिर्फ इतना किराया....|....कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, पार्टी में शोक की लहर....|....यूपी की सुरक्षा व्यवस्था होगी हाईटेक, GPS-डैशकैम से लैस होंगे PAC के वाहन, सीएम ने दिए आधुनिकीकरण के निर्देश; महिला सुरक्षा पर होगा खास फोकस....|....उत्तराखंड में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी टूरिस्ट गाड़ी, मच गई चीख-पुकार; 18 लोग थे सवार....|....9 लड़कियों के गायब होने का मामला: पंजाब राज्य महिला आयोग ने लिया सुओ-मोटो नोटिस, पुलिस से मांगी रिपोर्ट....|....त्रिपुरा में अमित शाह: भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा, अधिकारियों के साथ करेंगे बैठक....|....सिलेंडर विस्फोट के बाद घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला समेत तीन लोगों की मौत....|....FIFA World Cup: ये पांच नियम बनाएंगे विश्व कप मुकाबलों को सुपरफास्ट, समय की बर्बादी रोकना है लक्ष्य....|....ग्रेटर नोएडा: फ्लैट मालिकन ने मेड को मारा थप्पड़, सोसायटी के बाहर जमा हो गई भीड़; घरेलू सहायिकाओं का हंगामा....|....रूस-अमेरिका फिर आमने-सामने: ट्रंप बोले- भारत ने वर्षों तक हमार फायदा उठाया, पुतिन ने बताया भरोसेमंद साझेदार