‘आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बनता जा रहा’, ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अक्टूबर 2024। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम शुरू हो गया है। ‘मन की बात’ के 115वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “अब आत्मनिर्भर भारत अभियान एक जन-आंदोलन बनता जा रहा है। इसी महीने हमने लद्दाख के हान्ले में एशिया के सबसे बड़े ‘इमेजिंग टेलीस्कोप MACE’ का उद्घाटन किया। यह 4300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है… एक ऐसी जगह जहां ठंड -30 डिग्री से भी कम है, जहां ऑक्सीजन तक की कमी है, हमारे वैज्ञानिकों और स्थानीय उद्योग ने वो कर दिखाया है जो एशिया के किसी और देश ने नहीं किया। हान्ले टेलिस्कोप भले ही दूर की दुनिया देख रहा हो, लेकिन ये हमें आत्मनिर्भर भारत की ताकत भी दिखा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “त्योहारों के इस मौसम में हम सब आत्मनिर्भर भारत के इस अभियान को और मजबूत करते हैं। हम वोकल फॉर लोकल के मंत्र के साथ अपनी खरीदारी करते हैं। यह नया भारत है जहां मेक इन इंडिया, मेक फॉर द वर्ल्ड बन गया है… हमें न सिर्फ भारत को आत्मनिर्भर बनाना है बल्कि अपने देश को इनोवेशन के ग्लोबल पावरहाउस के रूप में स्थापित करना है।

यह ‘मन की बात’ 115वां एपिसोड है। मोदी हर महीने के आखिरी रविवार को इस रेडियो कार्यक्रम की मदद से देशवासियों से बातचीत करते हैं। यह 30 मिनट का एक रोचक कार्यक्रम है। हाल ही में 30 अप्रैल 2023 को इस कार्यक्रम ने अपने 100 एपिसोड पूरे किए थे। ‘मन की बात’ कार्यक्रम की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 को हुई थी, जो विजयादशमी के दिन भी था। अपने पिछले 114वें एपिसोड में पीएम मोदी ने कहा था कि यह एपिसोड भावुक करने वाला है।

प्रसारण की भाषा और माध्यम
प्रधानमंत्री मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम आज 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के साथ-साथ 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाएगा। इनमें चीनी, तिब्बती, फ्रेंच, इंडोनेशियाई, बर्मी, बलूची, अरबी, फारसी, पश्तो, दारी, और स्वाहिली शामिल हैं। यह कार्यक्रम आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों से भी प्रसारित होता है। ‘मन की बात’ का प्रसारण आकाशवाणी समाचार, दूरदर्शन समाचार, प्रधानमंत्री कार्यालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यू-ट्यूब चैनलों पर भी किया जाएगा। इसके बाद, हिंदी में प्रसारण के बाद इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी सुना जा सकेगा।

कार्यक्रम की ऑनलाइन उपलब्धता
दर्शक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फेसबुक पेज पर भी इस कार्यक्रम को सीधे सुन सकते हैं। इसके अलावा, आकाशवाणी और पीएमओ के ट्विटर हैंडल पर भी कार्यक्रम के अपडेट उपलब्ध होंगे। ‘Mann Ki Baat Updates’ ट्विटर हैंडल पर भी जरूरी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इस प्रकार, ‘मन की बात’ कार्यक्रम न केवल जानकारी देने का माध्यम है, बल्कि यह लोगों को जोड़ने का भी एक सशक्त प्लेटफॉर्म है।

Leave a Reply

Next Post

'बिहार में सरकार ही करवा रही शराब की बिक्री', तेजस्वी यादव का आरोप- मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा राज्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना 27 अक्टूबर 2024। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य की शराबबंदी और इससे जुड़ी त्रासदियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ही राज्य में शराब […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर