‘बिहार में सरकार ही करवा रही शराब की बिक्री’, तेजस्वी यादव का आरोप- मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा राज्य

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 27 अक्टूबर 2024। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य की शराबबंदी और इससे जुड़ी त्रासदियों को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार ही राज्य में शराब बिकवा रही है, जिससे लगातार जहरीली शराब से मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि सिवान, छपरा और मुजफ्फरपुर में कई लोग जहरीली शराब से अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और उनकी पार्टी ने इन मौतों पर संवेदना तक व्यक्त नहीं की।

‘अब शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से लोग मर रहे’
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि वह राज्य की समस्याओं को संभालने में असमर्थ हैं और उनका समय अब खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि पहले तो राज्य के पंचायतों में भी दुकानें खुलवा दी गईं और अब शराबबंदी के बावजूद जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि शराब की उपलब्धता इस बात का सबूत है कि राज्य सरकार अपने शराबबंदी कानून को लागू करने में पूरी तरह विफल है। उन्होंने कहा कि बिहार के गरीब लोग मर रहे हैं, लेकिन सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती, जबकि जो लोग बड़े स्तर पर इस धंधे में शामिल हैं, उन्हें कोई सजा नहीं मिलती।

‘झारखंड में बनेगी महागठबंधन की सरकार’
इसके अलावा, तेजस्वी यादव ने उपचुनाव में महागठबंधन की जीत का दावा करते हुए कहा कि चारों सीटें महागठबंधन के पक्ष में आएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार बनेगी, जो विकास और जनता के हित में कार्य करेगी।

Leave a Reply

Next Post

बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 9 लोग घायल, 2 की हालत नाजुक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 27 अक्टूबर 2024। मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर टर्मिनस नौ के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर भगदड़ की खबर है। स्टेशन पर भारी भीड़ की वजह से भगदड़ हुई। इस भगदड़ में कई लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण