हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत, भूस्खलन से हाईवे जाम; आपूर्ति के लिए लगाए 500 ट्रक फंसे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 17 अगस्त 2023। हिंसा की मार झेल रहे मणिपुर पर एक और मुसीबत आ गई है। यहां के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन हुआ, जिससे इंफाल-सिलचर राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इतना ही नहीं, यहां भूस्खलन के कारण कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंस गए हैं। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि भूस्खलन बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग और अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग व अवांगखुल और रंगखुई गांव के बीच हुआ। उन्होंने कहा कि मार्ग को साफ करने और यातायात की आवाजाही फिर से शुरू करने के लिए काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण राजमार्ग के विभिन्न हिस्सों में कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंस गए हैं।

पिछले साल भी हुआ था 

पिछले साल जून में जिले में एक रेलवे निर्माण स्थल पर भारी भूस्खलन हुआ था। इसमें कम से कम 61 लोग मारे गए। भूस्खलन 30 जून को जिरीबाम-इंफाल रेलवे लाइन के तुपुल रेलवे यार्ड निर्माण स्थल पर हुआ था। बता दें, हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। 

यह है मामला
गौरतलब है, मैतेई समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। राज्य में तब से अब तक कम से कम 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। हिंसा में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

सऊदी अरब सरकार ने अमेरिकी नागरिक को दी मौत की सजा, अब तक 19 विदेशियों की ली जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रियाद 17 अगस्त 2023। सऊदी अरब में एक अमेरिकी नागरिक को मौत की सजा दी गई। जिस अमेरिकी नागरिक को सजा ए मौत दी गई, उस पर अपने मिस्त्र मूल के पिता को यातना देने और फिर उनकी हत्या करने का आरोप था। इसके साथ […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए