त्योहारों में महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल – वंदना राजपूत

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 01 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने त्योहारों के समय लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आज आम आदमी के लिए दीपावली त्योहार मनाना भी आर्थिक चुनौती बन गया हैं। महंगाई ने आम परिवारों की कमर तोड़ दी है और घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, आटा, चावल, सब्जियां, दूध, फल, मसाले और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों का बोझ आम जनता को परेशान कर रहा है। त्योहारों के समय जब परिवारों को अतिरिक्त खरीदारी करनी पड़ती है, तब महंगाई की मार और भी ज्यादा महसूस होती है।

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि आज मध्यमवर्गीय परिवार अपनी आमदनी और खर्च के बीच संतुलन बनाने के लिए बहुत अधिक संघर्ष कर रहे हैं। गरीब परिवारों के सामने घर चलाने की चुनौती है। महिलाओं को रसोई का बजट संभालने के लिए जरूरी सामान में कटौती करनी पड़ रही है। आखिर आम जनता अपनी जरूरतों से कब तक समझौता करेगी? भाजपा सरकार चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन महंगाई पर नियंत्रण करने के सवाल पर मौन क्यों है? क्या सरकार की जिम्मेदारी सिर्फ चुनावी वादे करना है या जनता को महंगाई से राहत देना भी है? आम जनता की आमदनी बढ़ती नहीं लेकिन महंगाई बढ़ती जा रही है। बेलगाम महंगाई को रोकने के लिये सरकार के पास कोई नियत है और ना नीति है।

Leave a Reply

Next Post

57,000 करोड़ रुपए क्रिप्टो चोरी मामला

शेयर करेएफबीआई की जांच में बड़ा दावा इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क, 01 नवंबर 2026। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस से कुछ ही मिनटों में अरबों डॉलर की डिजिटल करेंसी चोरी होने के मामले में अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई ने बड़ा खुलासा किया है। एफबीआई के मुताबिक, इस ऐतिहासिक […]

You May Like

57,000 करोड़ रुपए क्रिप्टो चोरी मामला....|....त्योहारों में महंगाई की मार से आम आदमी बेहाल - वंदना राजपूत....|....500 पैट्रियट मिसाइलें देगा अमेरिका....|....गिधवा में पहुंचे विदेशी प्रवासी पक्षी, अभयारण्य घोषित करने की मांग....|....चेकडैम निर्माण में गुणवत्ता से समझौता पड़ा भारी....|....विभागीय जांच के बिना कर्मचारी को नहीं दे सकते दंड....|....डीएमएफ घोटाले में ईडी की बड़ी कार्रवाई....|....ओबीसी आरक्षण विवाद: हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी रिजल्ट नहीं....|....बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुईं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया....|....अर्नब कमजोर, फिर भी एमपी में क्यों हो रही बारिश?