छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के नवनियुक्त अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार के कार्यभार ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल हुए

indiareporterlive
शेयर करे

रायपुर 31 जुलाई 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री मिथिलेश स्वर्णकार के कार्यभार ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने श्री स्वर्णकार को नया दायित्व मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री स्वर्णकार ने वीआईपी रोड स्थित छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा है कि आज सौर ऊर्जा की आवश्यकता भी है और इसकी बड़ी मांग भी है। उन्होंने क्रेडा के नव-नियुक्त अध्यक्ष श्री स्वर्णकार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि श्री स्वर्णकार शासन की नीतियों के अनुरूप जनता के हित में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने का काम करेंगे। 

इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा, छत्तीसगढ़ राज्य खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, राज्य खाद्य एवं आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू और नगर निगम जगदलपुर की महापौर श्रीमती सफीरा साहू भी उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Next Post

वन तथा परिवहन मंत्री श्री अकबर द्वारा कवर्धा के 107 ई-रिक्शा चालकों को 5.35 लाख रूपए की राशि का वितरण

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 31 जुलाई 2020 वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन से प्रभावित लोगों को सीधी मदद पहुंचाते हुए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के 107 ई-रिक्शा चालकों को 5 लाख […]

You May Like

रायगढ़ में जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम....|....'मेरा जमीर नहीं मानता..'; गुटखा और पान मसाला के विज्ञापन ठुकराने के फैसले पर बोले सनी देओल....|.... पीवी सिंधू को 2019 वाला प्रदर्शन दोहराने की उम्मीद, भारत में आयोजन पर जताई खुशी....|....बीएसएफ ने बॉडर्र पर पकड़ी हेरोइन: दो पैकेट हुए बरामद, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस....|....छत्तीसगढ़ में अगले चार दिन बारिश के आसार, इन जिलों में तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट....|....बच्चों की मांग पर बना स्कूल, अब प्रियंका गांधी करेंगी उद्घाटन; सीएम सुक्खू बोले- निजी दौरा....|....बारिश में बीमार बुजुर्ग को जवानों ने दिया कंधा....|....अपनी विरासत को सहेजते हुए विकास की नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : सीएम साय....|....एसईसीएल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस....|....हर साल एक लाख युवाओं को रोजगार