फेसबुक में अपुष्ट एवम भ्रामक सूचना पोस्ट करने पर पर प्रशासन ने दर्ज कराया एफ आई आर

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) 11 अप्रैल 2020। कोविड 19 के संबंध में अपुष्ट एवं भ्रामक जानकारी फेसबुक में प्रसारित करने पर संबंधित के विरुद्ध  प्रशासन द्वारा गौरेला थाने में एफ आई आर दर्ज कराया गया है। एफआईआर में उल्लेखित है कि गौरेला निवासी सचिन जैन द्वारा कोविड 19 के संबंध में भ्रामक जानकारी प्रसारित किया गया है जिसे महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 188 अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार कोई भी व्यक्ति या संगठन स्वास्थ्य विभाग की बिना पूर्व अनुमति के कोविड 19 के बारे में जानकारी प्रेषित करने के लिए किसी भी प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का उपयोग नही करेगा। इस संबंध में एपिडेमिक डिसीज एक्ट अंतर्गत सम्बंधित के विरुद्ध कार्यवाही का प्रावधान है।
गौरेला निवासी सचिन जैन द्वारा 10 अप्रैल को फेसबुक पर श्सावधान नेपाल से जालिम मुखिया ने 50 मुस्लिम कोरोना संक्रमितों को भारत मे वायरस फैलाने के लिए घुसपैठ करा दिया है बिहार के रास्तेश् शीर्षक से मेसेज शेयर किया गया। सूचना की पुष्टि के संबंध में उसके द्वारा कोई स्त्रोत की जानकारी नही दी गई है जिससे प्रस्तुत सूचना भ्रामक प्रतीत होता है, जो राज्य शासन द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लंघन है। अतः संबंधित मेसेज शेयरकर्ता के विरुद्ध महामारी अधिनियम 1897 एवं भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्रीमती शिखा राजपूत तिवारी ने कोविड 19 संक्रमण के संबंध में किसी भी प्रकार के भ्रामक एवं अपुष्ट जानकारी प्रसारित नहीं करने के सम्बन्ध में शासन के दिशानिर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Next Post

जिला प्रशासन व नगर-निगम द्वारा ‘डोनेशन आन व्हील्स’ की शुरूआत, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया दान

शेयर करेशहर का भ्रमण कर जरूरतमंदों के लिए सहयोग लेगा चलित वाहन इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 11 अप्रैल 2020। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से आज से शहर में “डोनेशन ऑफ व्हील्स” की शुरूआत की गई। लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को सहायता पहुंचाने के लिये ये वाहन शहर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल