विकासखंड स्तरीय नेशनल ट्रायबल फेस्टिवल में लोक कलाकारों ने मचाई धूम

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर। बिलासपुर के बहतराई इण्डोर स्टेडियम में आज विकासखंड स्तरीय नेशनल ट्रायबल फेस्टिवल का आयोजन किया गया। बिल्हा विकासखंड में आयोजित इस फेस्टिवल में लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन कर धूम मचा दिया।

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा लोक कलाकारों एवं स्कूली बच्चों को छत्तीसगढ़ के आदिम जाति त्यौहारों एवं सांस्कृतिक अवसरों तथा पारंपरिक शैलियों पर आधारित नृत्यों को प्रदर्शित कर अपनी प्रतिभा को सामने लाने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। इस फेस्टिवल के अंतर्गत जनजाति लोकनृत्य विधाओं जैसे विवाह, फसल कटाई, पारंपरिक त्यौहार एवं अन्य अवसरों पर किये जाने वाले नृत्य की प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ग्राम चोरहा भैना के शिवदयाल मरावी एवं साथी, द्वितीय स्थान उच्चतर माध्यमिक शाला बहतराई एवं तृतीय स्थान कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरकंडा ने प्राप्त किया। फेस्टिवल में खो-खो, कबड्डी आदि खेलों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। जिसमें प्रतिभागियों ने उत्साह से भाग लिया।

Leave a Reply

Next Post

झाडिय़ों में लावारिस हालत में रोता मिला नवजात शिशु, लोगों ने कहा चमत्कार

शेयर करे मां-बाप व परिजनों को ढूंढने में जुटी पुलिस बिलासपुर : छत्तीसगड़ में बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र में नवजात शिशु के लावारिस हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल, मंगलवार को भैरव जयंती के मौके पर भैरव बाबा मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान