गोली मारने की धमकी देने वाले आरोपी पर पुलिस ने कसा शिकंजा, मुम्बई से किया गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर। राजधानी के आज़ाद चौक सीएसपी नसर सिद्दीकी को अज्ञात बदमाश द्वारा गोली मारने की धमकी देने के मामले पर पुलिस ने सोमवार को आज खुलासा किया है. आरोपी युवक को मुम्बई से किया गिरफ्तार किया गया है. मनीष तिवारी 28 सालों से  मुम्बई में गार्ड की नौकरी करता है.जो यूपी के तनगड़ी का है मूल निवासी है.

आरोपी के मोबाइल से अधिकारियों और नेताओं के मोबाइल नंबर मिले हैं. आरोपी के खिलाफ अभी हाल के दिनों में रायपुर जेल प्रहरी ने भी लैंडलाइन में फोन कर गाली गलौज और धमकी देने का मामला गंज थाने में कराया दर्ज था.

सीएसपी को बदमाश द्वारा गोली मारने की धमकी देने का मामला 28 नवंबर का है. सीएसपी नसर सिद्दीकी से फोन पर अभद्रता से बात करते हुए बदमाश ने जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद कोतवाली थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई गई . आरोपी के खिलाफ धारा 507 के तहत मामला दर्ज किया गया था. जिसके बाद पुलिस लगातार फोन इस मामले की जांच पड़ताल कर रही थी.

मामले में एसएसपी आरिफ शेख ने बताया

धमकी देने वाला आदतन अपराधी है पिछले 1 साल में उसने बहुत लोगों को फोन करके अश्लील गाली गलौजकर धमकी दे चुका है. सरकारी अधिकारियों के जितने ऑनलाइन नंबर है. यह वही नंबर निकाल कर फोन करता था. इसने पहले भी जगदलपुर में वहां के एसडीएम को गाली गलौज किया था.  जिसमें 2 एफआईआर रजिस्टर्ड है. यहां पर भी उसने जेल में गाली गलौज किया था और हमारे एक सीएसपी को भी धमकी दिया था. यह आदतन अपराधी है इसको गिरफ्तार कर आईटी एक्ट की धारा लगाई गई है. इसको रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

एंबुलेंस में गांजे की तस्करी, नहीं दे पाए पुलिस को चकमा, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करेकोंडागांव। तस्कर भी अजब-गजब तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास करते हैं. हरियाणा के तस्करों ने भी ऐसा प्रयास किया, जिन्होंने गांजे की तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन उनकी होशियारी कोंडागांव पुलिस के सामने धरी रह गई. कोंडागांव पुलिस को चैकिंग के दौरान […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ