एंबुलेंस में गांजे की तस्करी, नहीं दे पाए पुलिस को चकमा, आरोपी गिरफ्तार

indiareporterlive
शेयर करे

कोंडागांव। तस्कर भी अजब-गजब तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने का प्रयास करते हैं. हरियाणा के तस्करों ने भी ऐसा प्रयास किया, जिन्होंने गांजे की तस्करी के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल कर रहे थे. लेकिन उनकी होशियारी कोंडागांव पुलिस के सामने धरी रह गई.

कोंडागांव पुलिस को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर जगदलपुर की ओर से आ रही एंबुलेंस की तलाशी ली गई, जिसमें ऑक्सीजन मॉस्क पहनकर एक मरीज लेटा हुआ था, उसके साथ दो युवक भी था. सड़क से गुजरते समय गाड़ी का ड्राइवर लगातार सायरन बजा रहा था. पुलिस ने जब एंबुलेंस को रोककर तलाशी ली तो मरीज के बिस्तर के नीचे 40 किलो गांजा बरामद हुआ. एम्बुलेंस व चारों आरोपी पानीपत हरियाणा के निवासी हैं.

बता दें कि कोंडागांव पुलिस लगातार चैकिंग कर मादक पदार्थों के परिवहन पर लगा लगाम कसने की कवायद कर रही है. बीती रात भी एक कार से एक आरोपी 38 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था, जिसे रायपुर का निवासी बताया जा रहा है.

Leave a Reply

Next Post

नक्सलियों के नापाक मंसूबे फिर हुए नाकाम, आईईडी बम बरामद

शेयर करेबीजापुर। नक्सल प्रभावित जिले में दो अलग-अलग जगहों पर माओवादियों के द्वारा लगाए चार आईईडी बम बरामद किए गए हैं. जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया है. वहीं फरसेगढ़ में IED निष्क्रिय करते वक्त एक जवान ज़ख्मी हुआ है. घायल जवान का नाम मांडो कुरसम है. जवान को सामान्य चोटें […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल