गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू का दौरा कार्यक्रम

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 30 जनवरी 2021। गृह और लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू 31 जनवरी रविवार को बालोद और एक फरवरी सोमवार को मुंगेली जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों शामिल होंगे। वे 31 जनवरी को सबेरे 11.30 बजे दुर्ग निवास से कार से प्रस्थान करेंगे और दोपहर एक बजे बालोद जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम नर्रा में शहीद छगन कुलदीप जी के प्रतिमा का अनावरण करेंगे। श्री साहू शाम 4.40 बजे महादेव भवन बलोद में आयोजित स्वर्गीय ताराचंद साहू जयंती समारोह में शामिल होंगे। वे शाम 6.30 बजे बालोद से दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे और दुर्ग निवास में रात्रि विश्राम करेंगे।

गृह मंत्री श्री साहू एक फरवरी को दोपहर एक बजे दुर्ग स्थित हेलीपेड पंडित रविशंकर शुक्ल स्टेडियम से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 1.35 बजे मुंगेली जिले के लोरमी विकासखण्ड के ग्राम औराबांधा में आयोजित राजिम माता जयंती कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे अपरान्ह 3.20 बजे औराबांधा से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे और 3.40 बजे ग्राम जोतपुर विकासखण्ड लोरमी में आयोजित गुरू घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे। श्री साहू शाम 4.45 बजे जोतपुर से हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर 5.30 बजे राजधानी आएंगे।

Leave a Reply

Next Post

मंत्री डॉ.डहरिया ने किया पांच नए उचित मूल्य दुकानों का शुभारंभ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 30 जनवरी 2021। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने आरंग विकासखण्ड़ के नगरीय क्षेत्र में पांच नए शासकीय उचित मूल्य के दुकान संचालन के साथ नए भवन का लोकार्पण किया।  उन्हांने आरंग नगरीय क्षेत्र में ज्योत्सना महिला स्व सहायता समूह, उज्ज्वला महिला स्व […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल