जिले से बाहर अनावश्यक आने-जाने वालों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश : पुलिस निगरानी के लिए सीसी कैमरे का होगा उपयोग

indiareporterlive
शेयर करे

कोर कमेटी की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए जिले में गठित कोर कमेटी की बैठक आज जिला कार्यालय मे कलेक्टर श्री जनक प्रसाद पाठक ने ली। कलेक्टर ने कहा कि पड़ोसी जिलों में कोविड-19  से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या बढ़ने से जिले में सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता है। इसके लिए जरूरी है कि जिले की सीमाओं पर अनावश्यक आने जाने वालों को तत्काल रोका जाए। इसी प्रकार विदेश से आए या  अन्य राज्यों से आए या अन्य जिलों के संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में रहे होने की जानकारी छिपाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि होम क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोगो द्वारा निर्देशों का उंल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाही सुनिश्चित की जाए।
  कलेक्टर ने कहा कि अंतर जिला गतिविधियों पर नजर रखने और शहरी क्षेत्रों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीसी कैमरे का उपयोग किया जा किया जाए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर से कहा कि सीसी कैमरे के लिए पाईंट निर्धारित कर तत्काल सूची तैयार करें। इसके लिए जिला प्रशासन के पास उपलब्ध कैमरे का उपयोग किया  जाएगा। बैठक में कोविड-19 के कारण लाकडाउन से प्रभावित जरूरतमंद लोगों को पहुंचाई जा रही राहत के बारे में जानकारी ली गई। संयुक्त कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा ने नियंत्रण कक्ष में प्राप्त सूचनाओं की जानकारी दी एवं उस पर की जा रही कार्रवाई से अवगत कराया।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री तीर्थराज अग्रवाल, एडीएम श्रीमती लीना कोसम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री की पहल पर आठ अप्रैल को 2.67 लाख जरूरतमंदों और गरीबों को पहुंचायी गई राहत

शेयर करेकोरोना संक्रमण रोकने लगभग 1.21 लाख लोगों को मास्क और सेनेटाइजर का वितरण  साढ़े 55 हजार जरूरतमंद लोगों को दी गई निःशुल्क राशन सामग्री लगभग 46 हजार गरीबों एवं असहायों को कराया गया भोजन इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर (छत्तीसगढ़)। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल एवं निर्देशन में कोरोना के […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें