पूर्व प्रधानमंत्री, युवा हृदय सम्राट एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर गृहमंत्री ने पुष्पांजलि देकर किया नमन

indiareporterlive
शेयर करे

देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने अपने कार्यों और देशहित में लिये फैसलों से लोगों के दिलों में किया राज: ताम्रध्वज साहू

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर, 20 अगस्त 2020। पूर्व प्रधानमंत्री, युवा हृदय सम्राट एवं भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी जी के जयंती पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी जी देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे। उन्होंने अपने कार्यों और देशहित में लिये फैसलों से देश की जनता के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है कि राजीव गांधी की पहल पर भारत में दूरसंचार क्रांति आई। 1984 में भारतीय दूर संचार नेटवर्क की स्थापना, गाँव में पी.सी.ओ लगना और एम.टी.एन.एल. की स्थापना भी इन्ही के दौर में पूरी हुई। उनकी पहल से शहर से लेकर गांवों तक दूरसंचार का जाल बिछना शुरू हुआ, जिससे दूरसंचार क्षेत्र में और प्रगति हुई। उन्होंने 18 वर्ष की उम्र के युवाओं को मताधिकार देकर उन्हें देश के प्रति और जिम्मेदार तथा सशक्त बनाने की पहल की। उन्होंने कम्प्यूटर तक आमजन की पहुंच को आसान बनाने के लिए कम्प्यूटर उपकरणों पर आयात शुल्क घटाने की पहल की। वे भारत में कम्प्यूटर क्रांति के जनक थे। पंचायतीराज संस्था उनकी सबसे बड़ी देन में से एक है। गांवों को मजबूत करना और उन्हें सशक्त बनाना उनका उद्देश्य था।

गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा है 20 अगस्त को उनकी जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत प्रदेश के 19 लाख किसानों को 1500 करोड़ रूपए की दूसरी किश्त की राशि का ऑनलाईन उनके खाते में अंतरण किया है। राजीव गाँधी जी की सोच के अनुरूप राज्य सरकार किसान साथियों से किये गए वादों को अवश्य पूरा करेगी।

Leave a Reply

Next Post

पुलिस दूरसंचार के 54 अधिकारी/कर्मचारी पदोन्नत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 20 अगस्त 2020।  पुलिस दूरसंचार में कार्यरत 35 प्रधान आरक्षक, 14 सहायक उप निरीक्षक एवं 05 उप निरीक्षक इस प्रकार कुल 54 पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को विभाग द्वारा पदोन्नति दी गई है। आज 20 अगस्त 2020 को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा […]

You May Like

एसईसीएल में कोयला डिस्पैच व्यवस्था को अधिक पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने की दिशा में सतर्कता विभाग की महत्वपूर्ण पहल....|....अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान