वैश्विक महामारी कोरोना की रोकथाम में स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान: जयसिंह अग्रवाल

indiareporterlive
शेयर करे

राजस्व मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मियों को किया सम्मानित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 15 फरवरी 2021। प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा है कि कोरोना महामारी की रोकथाम एवं इलाज में स्वास्थ्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों ने दिन-रात काम किया है। राजस्व मंत्री ने कोरबा में कोरोना वारियर्स का सम्मान समारोह में सम्मानित करते हुए उपरोक्त बातें कही।

राजस्व मंत्री ने कोरोना वारियर्स के सम्मान समारोह में कहा कि कोरबा में कोरोना फैलने की प्रारंभिक स्थिति में भी स्वास्थ्य कर्मियों ने जोखिम उठाकर लोगों को बीमारी से बचाने में अद्वितीय योगदान दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी स्वास्थ्य कर्मियों का हृदय से सम्मान करते हैं। राजस्व मंत्री ने कोरोना काल में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों एवं अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र एवं समृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर नगर पालिक निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति श्याम सुन्दर सोना सहित प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

राज्य के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर का उच्च स्तरीय स्कूल होगा स्थापित, 10 एकड़ भूमि दी जाएगी निःशुल्क : भूपेश बघेल

शेयर करे मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को मंत्रिपरिषद की आगामी बैठक में कार्ययोजना प्रस्तुत करने के दिए निर्देश इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 फरवरी 2021। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के विद्यार्थियों के लिए एक बड़ा फैसला लेते हुए कहा है कि नवा रायपुर में राष्ट्रीय स्तर के उच्च स्तरीय स्कूल […]

You May Like

इंदौर में महिला की हत्या की आशंका, 25 दिन पहले हुआ था लव मैरेज....|....भोपाल के करोंद में रविवार को मटकी फोड़ का महासंग्राम....|....सीएम बोले-सुप्रीम कोर्ट में मजबूती से रखेंगे पक्ष, बेहतर समाधान निकालेंगे....|....बाईपास की मांग को लेकर पदयात्रा का ऐलान पड़ा भारी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ दुबे को नोटिस....|....मृत भालू के नाखून काटकर ले गए थे आरोपी, वन विभाग ने दो को दबोचा....|....195वीं बटालियन सीआरपीएफ ने मनाया 20वां स्थापना दिवस....|....अब थाना बनेगा ‘एसपी ऑफिस’....|....वेतन एरियर जारी करने के बदले 10 हजार की रिश्वत....|....हथियारों का रास्ता छोड़ा, अब घर लौटे 50 पूर्व माओवादी....|....तुकाराम की राह पर चला बेंगलूरु खाद्य सुरक्षा विभाग