कांग्रेस ने जीत का ‘टास्क’ किया पूरा, हार के बाद BJP ने लगाया ये आरोप

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

चित्रकोट : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बस्तरजिले के चित्रकोट उपचुनाव  में कांगेस ने जीत हासिल कर ली है.  कांग्रेस प्रत्याशी राजमन वेंजाम को 17 हजार से अधिक वोटों से बड़ी जीत मिली है. तो वहीं दूसरे नंबर पर 44235 वोटों के साथ बीजेपी के लच्छूराम कश्यप रहे. इस जीत के बाद बस्तर की सभी सीटों पर कांग्रेस ने अपना कब्जा जमा लिया है. हालांकि चित्रकोट को बीजेपी की आखिरी उम्मीद के तौर पर ही देखा जा रहा था. कांग्रेस की जीत के बाद बस्तर अब पूरी तरह से बीजेपी मुक्त हो गई है. कांग्रेस की इस बड़ी जीत पर सीएम भूपेश बघेल ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है, तो वहीं पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह ने विपक्ष पर एक बड़ा आरोप लगा दिया है.

सीएम भूपेश बघेल ने दी बधाई
चित्रकोट उपचुनाव में मिली जीत के बाद सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बस्तर और सरगुजा संभाग अब पूरी तरह से हमारा है. हम विधानसभा में 68 से 69 हो गए हैं. बस्तर की जनता ने सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है. हमें बस्तर की जनता पर पूर्ण विश्वास रहा है. उन्होंने कहा कि मैं वहां की जनता और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं. निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को भी बधाई.

सीएम भूपेश बघेल ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों को दी बधाई. (फाइल फोटो)

तो वहीं चित्रकोट जीत पर कांग्रेस के वरिष्ठ मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि नीतियों के माध्यम से काम करने के इस टास्ट में सरकार पास हुई है. लोहांडीगुड़ा में कांग्रेस की सरकार ने किसानों की जमीन लौटाई, लोगों ने इस पर मुहर लगाई. बस्तर में कांग्रेस की जीत से पूरी पार्टी और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा. आने वाले निकाय चुनाव में बढ़े हुए मनोबल के साथ कांग्रेस पार्टी उतरेगी.छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि जिम्मेदारी कौन लेगा, इस पर पार्टी में मंथन करेंगे.

बीजेपी ने लगाया आरोप
चित्रकोट उपचुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी ने विपक्ष पर एक बड़ा आरोप लगाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कांग्रेस सरकार पर प्रशासनिक तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि इसी वजह से कांग्रेस ने चित्रकोट में जीत हासिल की है. उन्होंने कहा कि हार की जिम्मेदारी कौन लेगा, इस पर पार्टी में मंथन करेंगे. रमन सिंह ने कहा कि जिस सरकार का वित्तीय प्रबंधन ही ठीक नहीं है वो केंद्र के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं. पहले कांग्रेस की सरकार अपनी वित्तीय स्थिति ठीक कर ले वही बेहतर होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस की सरकार कर्मचारियों को वेतन तक नहीं बांट पाएगी.

Leave a Reply

Next Post

राजधानी के बाजार हो रहे गुलजार, सोना-चांदी से लेकर मिट्टी के दीयों की खरीददारी में उमड़ी भारी भीड़

शेयर करेरायपुर : दीपावली का त्यौहार पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है. दीपावली का प्रारंभ धनतेरस से माना जाता है, इस बार आज 25 अक्टूबर को धनतेरस का त्यौहार है.धनतेरस के दिन राजधानी रायपुर में सुबह से ही बाजार पूरी तरह सजे नजर आ रहे है. गोलबाजार […]

You May Like

दहेज में ट्रैक्टर और बारातियों को हेलमेट! किसान पिता ने पेश की मिसाल, बेटी की विदाई पर दिया सुरक्षा कवच....|....सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी: मणिपुर के तीन जिलों से 6 उग्रवादी गिरफ्तार....|....मिडिल ईस्ट जंग का 12वां दिन: ईरान की मुस्लिमों से अपील-"दुश्मन सैनिकों की जानकारी दो...सही जगह करेंगे हमला"....|....'चीन के सामने झुकी सरकार', एफडीआई नियमों में ढील को लेकर कांग्रेस ने साधा निशाना....|....अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा सरप्राइज, बॉलीवुड का सुपरस्टार करेगा फिल्म ‘AA22xA6’ का टीजर लॉन्च....|....परीक्षण में खरा उतरा एडीसी-150, अब समुद्र के बीच मिनटों में पहुंचेगी मदद....|....'रूस से तेल खरीदने की अनुमति वाला अमेरिकी बयान भारत का अपमान'; कांग्रेस ने सरकार से पूछे तीखे सवाल....|....आर्चना कोचर के आउटफिट में मधुरिमा तुली का स्टाइलिश अवतार....|....ग्लोबल स्क्रीन पर लौटेंगे दर्शील सफारी....|....मुंबई में मनोरंजन उद्योग का महाकुंभ