लाश पर लगाया 30 हजार का जुर्माना, राशि जमा करने बाद अंतिम संस्कार का फरमान किया जारी समाज ने

indiareporterlive
शेयर करे
इंडिया रिपोर्टर लाइव

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक समाजसेवी की लाश पर 30 हजार रुपए जुर्माना लगाए जाने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। वहीं, जुर्माना नहीं देने पर समाज ने अर्थी को कांधा देने से भी इनकार कर दिया। हालांकि गायत्री परिवार ने शव के अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया निभाई।

बता दें कि मृतक समाजसेवी सीआर चौहान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। मौत के बाद परिवार वाले अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी समाज के लोगों ने यह फरमान जारी कर दिया कि परिवार वाले 30 हजार का अर्थदंड समाज में जमा करे। इसके बाद ही परिवार वाले शव का अंतिम संस्कार कर पाएंगे।

इस इसकी खबर फैलते ही गायत्री परिवार सामने आए और शव के अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि विधान से समाजसेवी की लाश का अंतिम संस्कार किया। वहीं, इस मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई।

बताया जा रहा है कि मृतक के परिजनों द्वारा अंतर्जातीय विवाह करने कर समाज से बहिष्कृत कर दिया था। इस गुहान को लेकर समाज ने 30 हजार रुपए का अर्थदंड लगाया था। लेकिन परिवार वालों ने जुर्माने नहीं दिया। जिसकी वजह से उनके परिवार शव का अंतिम संस्कार नहीं कर पाए।

Leave a Reply

Next Post

जलसंसाधन के कर्मचारियों का कमिश्नर ने ली क्लास समय पर कार्यालय आने हिदायत दी

शेयर करे बिलासपुर। संभागायुक्त बी.एल. बंजारे ने मुख्य अभियंता हसदेव कछार एवं मिनीमाता (हसदेव) बांगो परियोजना कार्यालय का आज पूर्वांन्ह आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी मंगाकर एक-एक अधिकारी-कर्मचारियों की जानकारी ली। कमिश्नर बंजारे ने जलसंसाधन कार्यालयों के निरीक्षण के दौरान अधिकारी एवं कर्मचारियों को सख्त हिदायत […]

You May Like

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वेस्ट जोन इंटर स्टेट बैडमिंटन प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत....|....वैध परिवहन के दस्तावेज नहीं दे सकी फर्म....|....शिवपुरी का हाईटेक पोस्ट ऑफिस बना देश का मॉडल....|....पत्नी का शव गोद में लेकर रोता रहा पति....|....जहरीली शराब से मौतों पर कांग्रेस का हमला....|....रक्षाबंधन के बाद ससुराल लौटी नवविवाहिता की संदिग्ध मौत....|....कोरबा में चोरों का दुस्साहस: पहले 5 बिजली खंभे तोड़े....|....चौबीस घंटे बाद एनटीपीसी कोरबा के तीन यूनिट फिर चालू....|....भारतीय महिला टीम ने लगाई जीत की हैट्रिक....|....जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग