रूसी सेनाओं की यूक्रेन में तबाही जारी; बिना पानी-बिजली के यूक्रेन का मोरियुपोल शहर, डेडबॉडी निकालना भी मुश्किल

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कीव 06 मार्च 2022। रूसी सेना का यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में आक्रमण जारी है। यूक्रेन के दक्षिणी शहर मारियुपोल के मेयर वादिम बोइचेंको ने कहा कि शहर में पांच दिनों से बिजली नहीं है और उनके पास पानी नहीं बचा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे मृतकों के शव बरामद नहीं कर पा रहे हैं, जबकि शहर में लगातार छठे दिन हवाई हमले जारी हैं। बोइचेंको ने कहा कि स्थिति बहुत जटिल है और रूसी सेना ने पहले ही मानवीय गलियारे पर नाकाबंदी कर दी है। उन्होंने एक यूट्यूब चैनल पर इंटरव्यू में कहा, “हमारे पास बहुत सारी सामाजिक समस्याएं हैं, जो सभी रूसियों ने पैदा की हैं। करीब 4 लाख की आबादी वाला मोरियुपोल पांच दिनों से बिजली के बिना है। हमारे सभी थर्मल सबस्टेशन बिजली सप्लाई पर निर्भर हैं। हमारे पास गर्मी के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।

‘मानवीय गलियारे से हमें अलग करना चाहते’
मेयर ने यह भी कहा कि कोई मोबाइल नेटवर्क काम नहीं कर रहा है।  बोइचेंको ने रूसी सेना पर शहर को घेरने और शहर को मानवीय गलियारे से काटने के लिए नाकाबंदी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “वे हमें मानवीय गलियारे से अलग करना चाहते हैं। आवश्यक सामान, चिकित्सा आपूर्ति, यहां तक ​​​​कि शिशु आहार की डिलीवरी बंद कर रहे हैं। उनका टारगेट शहर को घुटने पर लाना है।”

‘घायलों-मृतकों के आंकड़े बदतर हो रहे’
बोइचेंको ने आगे कहा कि पिछले कुछ दिनों में घायलों और मृतकों की संख्या में हजारों की संख्या में वृद्धि हुई है। आंकड़े केवल बदतर होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कहते हैं कि वे यूक्रेनियन को यूक्रेनी (राज्य) द्वारा मारे जाने से बचाना चाहते हैं, लेकिन वे ही हत्या कर रहे हैं। मेयर ने पिछले 10 दिनों से शहर में जान बचाने वाले बहादुर डॉक्टरों की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे हमारे अस्पतालों में अपने परिवारों के साथ रहते और सोते हैं।

Leave a Reply

Next Post

पुणे ने एजुकेशन और आइटी सेक्टर में बनाई मजबूत पहचान, हमारी सरकार पुणेवासियों की हर जरूरत करेगी पूरीः पीएम मोदी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव पुणे 06 मार्च 2022। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पुणे के एक दिवसीय दौरे पर हैं। पुणे में पीएम ने आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन किया। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि पुणे ने एजुकेशन, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, आईटी और ऑटोमोबिल के क्षेत्र […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां